फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Evaluation of exam copies will be done from March 19 to April 2, result is expected to be released

UP Board : परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से दो अप्रैल तक होगा, रिजल्ट मई में जारी होने की उम्मीद

Sun, 09 Mar 2025 11:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Mar 2025 11:49 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट मई में जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की  तैयारी शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
UP Board: Evaluation of exam copies will be done from March 19 to April 2, result is expected to be released
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से दो अप्रैल तक होगा। परीक्षाफल मई में जारी होने की उम्मीद है। प्रदेश में 261 मूल्यांकन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने मूल्यांकन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा और मांगे जाने पर इसकी रिकाॅर्डिंग उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य नियंत्रक एवं उप नियंत्रक का दायित्व होगा कि वह मूल्यांकन कार्य से संबंधित व्यक्ति के अलावा किसी अन्य को केंद्र में प्रवेश न करने दें।

विज्ञापन

अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं 13 से 18 मार्च के बीच उपलब्ध करा दी जाएंगी। मूल्यांकन से संबंधित गोपनीय प्रपत्र संकलन-6 आदि भी इस अवधि में प्राप्त कराए जाएंगे।

विज्ञापन

मूल्यांकन कक्षों में फोटोग्राफी वर्जित रहेगी। प्रत्येक परीक्षक को प्रतिदिन हाईस्कूल में 50 और कुल अवधि में 700 (कला विषय में 80, कुल अवधि में 800) एवं इंटरमीडिएट में 45 व कुल अवधि में 600 से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं नहीं दी जाएंगी। उप प्रधान परीक्षकों एवं परीक्षकों को मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मूल्यांकन कक्ष में ले जाने पर रोक रहेगी। अनुपस्थित परीक्षकों की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को देनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उप प्रधान परीक्षकों एवं परीक्षकों को 18 मार्च को मूल्यांकन संबंधी दिशा-निर्देश एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। हाईस्कूल विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों की उत्तर पुस्तिका के पैनल मूल्यांकन के लिए अर्ह परीक्षकों का पैनल बनाया जाएगा। गणित सहित सभी विषयों की कॉपियों के मूल्यांकन में स्टेप मार्किंग अनिवार्य रूप से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed