फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Evaluation of answer sheets from March 18, copies will be checked amid tight security

यूपी बोर्डः उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से, कड़ी सुरक्षा के बीच जांची जाएंगी कापियां

Wed, 01 Mar 2023 09:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 09:23 PM IST
सार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू कर देगा। इसके लिए कुल 257 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। कापी जांचने के पहले परीक्षकों एवं उपप्रधान परीक्षकों का गहन प्रशिक्षण होगा। 

विज्ञापन
UP Board: Evaluation of answer sheets from March 18, copies will be checked amid tight security
UP Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू कर देगा। इसके लिए कुल 257 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। कापी जांचने के पहले परीक्षकों एवं उपप्रधान परीक्षकों का गहन प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण ऑडियो एवं वीडियो दोनों माध्यम से दिया जाएगा।

विज्ञापन

इसके अलावा एक निर्देश पुस्तिका भी दी जाएगी। इस प्रकार के प्रशिक्षण की प्रक्रिया पहली बार अपनायी जा रही है। क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी इन कार्यालयों के अपर सचिवों को सौंपी गई है। प्रदेश के पांचों क्षेत्रीय कार्यालय अपने परिक्षेत्र के जिलों में मूल्यांकन के पहले शिविर का आयोजन करेंगे। मूल्यांकन केंद्रों में शिविर लगाकर परीक्षकों एवं उप प्रधान परीक्षक का गहन प्रशिक्षण होगा।

विज्ञापन


मूल्यांकन केंद्रों के उपनियंत्रक या प्रधानाचार्यों का प्रशिक्षण क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर आयोजित होगा। बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन त्रुटि रहित हो, इस पर पूरा जोर रहेगा। इसके लिए मूल्यांकन के पहले परीक्षकों एवं उप प्रधान परीक्षकों गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed