फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Evaluation of 3.19 crore copies completed a day ahead of schedule

यूपी बोर्ड : तय समय से एक दिन पहले पूरा हुआ 3.19 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन

Sat, 01 Apr 2023 01:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Apr 2023 01:43 AM IST
सार

यूपी बोर्ड ने इस बार कॉपियों के मूल्यांकन में इतिहास बनाते हुए तय समय से एक दिन पहले ही कार्य पूरा कर लिया। प्रदेश के 258 केंद्रों पर 3.19 करोड़ कॉपियों को 14 दिनों में जांचा गया। बीते वर्षों तक मूल्यांकन कार्य निर्धारित अवधि के बाद भी होता रहता था।

विज्ञापन
UP Board: Evaluation of 3.19 crore copies completed a day ahead of schedule
यूपी बोर्ड एग्जाम 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड ने इस बार कॉपियों के मूल्यांकन में इतिहास बनाते हुए तय समय से एक दिन पहले ही कार्य पूरा कर लिया। प्रदेश के 258 केंद्रों पर 3.19 करोड़ कॉपियों को 14 दिनों में जांचा गया। बीते वर्षों तक मूल्यांकन कार्य निर्धारित अवधि के बाद भी होता रहता था। इसी वजह से व्यावसायिक विषयों की कॉपियों को जांचने में और भी देरी होती थी। लेकिन विगत वर्ष में इन विषयों की कॉपियां निर्धारित समय में ही जांच ली गई। साथ ही 30 सालों में पहली बार किसी भी केंद्र पर प्रश्नपत्र खोलने में भी कोई गड़बड़ी नहीं हुई।

विज्ञापन

हाईस्कूल एवं इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 18 मार्च से एक अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया था परीक्षकों की तत्परता से यह कार्य एक दिन पहले पूरा करा लिया गया। गौरतलब है कि इस बार बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा में कुल 58,85,745 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। हाई स्कूल की कॉपियों के मूल्यांकन को 89,698 एवं इंटर के लिए 54,235 समेत कुल 1,43,933 परीक्षक लगाए गए थे।

विज्ञापन

बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों ने पूरे मनोयोग से अपने दायित्व का निर्वहन किया है। साथ ही क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिव एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों ने मूल्यांकन में तेजी बरती जिससे कार्य को निर्धारित समय से पहले खत्म किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed