फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Copies reached the district for marks improvement examination

यूपी बोर्ड : अंक सुधार परीक्षा के लिए जिले में पहुंचीं कापियां 

Mon, 13 Sep 2021 09:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Sep 2021 09:56 PM IST
सार

सचिव डॉ. दिव्यकांत शुक्ल ने सभी पदेन उपनियंत्रकों को पत्र लिखा है कि जिन कमरों में उत्तर पुस्तिकाओं को संकलित करना है, वहां दीमक एवं सीलन बचाव की पूरी व्यवस्था है। सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
UP Board: Copies reached the district for marks improvement examination
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी बोर्ड 2021 की अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर से 6 अक्तूबर चलेगी। जिला मुख्यालय पर कापियां भेज दी गई हैं। लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए जिला स्तर पर एक संकलन केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक पदेन मुख्य नियंत्रक और प्रधानाचार्य पदेन उपनियंत्रक होंगे। 
विज्ञापन


सचिव डॉ. दिव्यकांत शुक्ल ने सभी पदेन उपनियंत्रकों को पत्र लिखा है कि जिन कमरों में उत्तर पुस्तिकाओं को संकलित करना है, वहां दीमक एवं सीलन बचाव की पूरी व्यवस्था है। सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। जिन कमरों में उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन किया जाए, वह सीसीटीवी युक्त हों। इसकी क्लिपिंग भी सुरक्षित रखी जाए। साथ 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था हो।
विज्ञापन


हर बिषय की उत्तर पुस्तिका बंडल अलग-अलग हो। अमूमन एक ही पाली में दो विषयों की परीक्षा होने पर केंद्र एक ही बड़े बंडल में दोनों विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल रख देते हैं। ऐसा होने से बाद काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार इस त्रुटि के कारण परीक्षाफल पूर्ण नहीं होते पाते। परीक्षा केंद्रों से प्राप्त होने वाली उत्तर पुस्तिकाओं का विवरण तिथिवार एक स्थाई रजिस्टर में अंकित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोठार के अंदर संबंधित कोठारी और उसके सहायक के अलावा किसी अन्य को कदापि प्रवेश न दिया जाए। प्रथम पाली की उत्तर पुस्तिका के बंडल उसी दिन दोपहर एक बजे तक दूसरी पाली के बंडल सायं सात बजे तक संकलन कें द्र में अवश्य जमा हो जाएं। निश्चित समय में बंडल न जमा हो पाने की सूचना तत्काल डीआईओएस और सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को दें। जिले में राजकीय इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। 


जिले में आठ केंद्रों पर होगी अंक सुधार परीक्षा
जिले में अंक सुधार परीक्षा आठ केंद्रों पर होगी। जिले में कुल 2103 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक के मुताबिक हाईस्कूल में 877 और इंटर में 1226 विद्यार्थियों ने अंक सुधार परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन किया है। परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 से बचाव संबंधी नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed