फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Up Board-Cbse-Icse News: If you do not pay the fees on time, you will not deduct your name, you will not stop from online class

समय से फीस नहीं दिया तो नहीं काटेंगे नाम, ऑनलाइन क्लास से नहीं रोकेंगे

Sat, 04 Jul 2020 08:05 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jul 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Up Board-Cbse-Icse News: If you do not pay the fees on time, you will not deduct your name, you will not stop from online class
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्घ स्कूलों के प्रधानाचार्यों से छह जुलाई से विद्यालय परिसर को प्रतिदिन पूरी तरह से सेनेटाइज करने के साथ खोलने का निर्देश दिया गया है। स्कूलों को खोलने के साथ छह जुलाई से बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने को कहा गया है।
विज्ञापन


प्रदेश की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जिले के सभी विद्यालयों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। विद्यालयों को भेजे दिशा निर्देश में कहा गया है कि यदि कोई अभिभावक किसी मजबूरी के कारण फीस नहीं जमा कर पाता है तो उसके बच्चे का नाम न काटा जाए और उस बच्चे को ऑनलाइन क्लास से भी न रोका जाए। 
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि इसके लिए अभिभावक को स्कूल के प्रधानाचार्य से मिलकर अपनी परेशानी बतानी होगी। आदेश में कहा गया कि यदि कोई अभिभावक समय से फीस नहीं जमा कर पा रहा है तो विद्यालय उसको किश्त में फीस जमा करने की सुविधा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी किसी विषम स्थिति में फीस नहीं जमा करने पर बच्चे का नाम नहीं काटा जाएगा और उसे ऑनलाइन क्लास से भी नहीं रोका जाएगा। आदेश में सरकारी सेवा वाले वेतनभोगी और इनकम टैक्स देने वाले अभिभावकों के फीस नहीं जमा करने पर चिंता व्यक्त् की गई है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि फीस को लेकर इसके बाद भी किसी की कोई शिकायत है तो स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय के लिए गठित जिला शुल्क नियामक समिति के सामने अपना पक्ष रख सकते हैं।


सह जिला विद्यालय निरीक्षक बीएस यादव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि स्कूल बंदी की अवधि में अपने शिक्षकों एवं कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर रहे हैं, ऐसे में बिना शुल्क के व्यवस्था का संचालन कठिन होगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से शिक्षकों, कर्मचारियों को नियमित वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed