फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board calendar released, month wise activities prepared, career guidance program every Saturday

Education : यूपी बोर्ड का कैलेंडर जारी, महीनेवार तैयार की गईं गतिविधियां, करियर गाइडेंस कार्यक्रम हर शनिवार को

Sat, 13 Apr 2024 11:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 11:57 AM IST
सार

सत्र 2024-25 एक अप्रैल से शुरू हो गया है। प्रतिदिन सुबह प्रार्थना में शिक्षकों और विद्यार्थियों को सुविचार प्रस्तुत करना होगा। सर्वश्रेष्ठ सुविचार देने वाले को माह के अंत में सम्मानित करना होगा।

विज्ञापन
UP Board calendar released, month wise activities prepared, career guidance program every Saturday
कैरियर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) का वार्षिक कैलेंडर शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। इस बार नई शिक्षा नीति के अनुसार कई बदलाव किए गए हैं। अब हर शनिवार को सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों के साथ ही करियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कैलेंडर में महीनेवार गतिविधियां तय की गई हैं।सत्र 2024-25 एक अप्रैल से शुरू हो गया है।

विज्ञापन


प्रतिदिन सुबह प्रार्थना में शिक्षकों और विद्यार्थियों को सुविचार प्रस्तुत करना होगा। सर्वश्रेष्ठ सुविचार देने वाले को माह के अंत में सम्मानित करना होगा। नए सत्र में नया सवेरा कार्यक्रम होगा। इसमें विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों, अनुशासन आदि के बारे में बताया जाएगा। कक्षा नौ से 12 तक के प्रत्येक विद्यार्थी का करियर गाइडेंस पोर्टल पंख पर पंजीकरण करवाया जाएगा। मई के तीसरे सप्ताह और अन्य महीनों के अंतिम सप्ताह में मासिक टेस्ट होगा। मासिक टेस्ट में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

अर्द्धवार्षिक परीक्षा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होगी। जनवरी प्रथम सप्ताह तक सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। इसके दूसरे सप्ताह में कक्षा 12 की प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा, तृतीय सप्ताह में 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड लिखित परीक्षा होगी। जनवरी के अंतिम सप्ताह में नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा होगी। उसके बाद फरवरी में इसका परिणाम आ जाएगा। वहीं, बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 जनवरी से पांच फरवरी तक और लिखित परीक्षा फरवरी में होगी। यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि सभी कक्षाओं के लिए निर्धारित मासिक पाठ्यक्रम उसी माह पूर्ण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed