{"_id":"620fb0a16850b104e923167d","slug":"up-board-by-the-second-week-of-march-upload-the-results-of-the-pre-board-on-the-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : मार्च के दूसरे सप्ताह तक वेबसाइट पर अपलोड करें प्री बोर्ड के परिणाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : मार्च के दूसरे सप्ताह तक वेबसाइट पर अपलोड करें प्री बोर्ड के परिणाम
Fri, 18 Feb 2022 08:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 18 Feb 2022 08:13 PM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से अगस्त महीने में सत्र 2021-22 का एकेडमिक कैलेंडर जारी किया गया था। इसके अनुसार निर्धारित तिथि तक विद्यालयों को प्रीबोर्ड परीक्षाएं और वार्षिक गृह परीक्षाएं आयोजित कर परिणाम वेबसाइट पर अपलोड करना था।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड की प्री बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह तक और नौवीं व ग्यारहवीं की वार्षिक गृह परीक्षाएं मार्च के दूसरे सप्ताह तक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
साथ ही विद्यालयों को मार्च के दूसरे सप्ताह प्री बोर्ड के परिणाम और वार्षिक गृह परीक्षाओं के परिणाम मार्च के तीसरे सप्ताह तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इस बाबत यूपी बोर्ड के सचिव डॉ. दिव्यकांत शुक्ल ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से अगस्त महीने में सत्र 2021-22 का एकेडमिक कैलेंडर जारी किया गया था। इसके अनुसार निर्धारित तिथि तक विद्यालयों को प्रीबोर्ड परीक्षाएं और वार्षिक गृह परीक्षाएं आयोजित कर परिणाम वेबसाइट पर अपलोड करना था। लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इसका आयोजन निर्धारित तिथि पर नहीं हो पाया। ऐसे में अब सचिव ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को पत्र लिखकर इस बाबत निर्देश दिया है।
विज्ञापन