फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Before the result, students got a chance to improve the names of themselves and their parents

यूपी बोर्ड: रिजल्ट से पहले छात्रों को नामों में सुधार का मिला मौका

Fri, 11 Jun 2021 08:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Jun 2021 08:13 PM IST
सार

  • बोर्ड स्कूलों को वर्तनी में सुधार के लिए 14 एवं 15 जून को खोलेगा वेबसाइट 

विज्ञापन
UP Board: Before the result, students got a chance to improve the names of themselves and their parents
यूपी बोर्ड : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

यूपी बोर्ड ने परीक्षा परिणाम से पहले 2021 की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी में सुधार का एक मौका दिया है। बोर्ड की ओर से यह पहल छात्रों एवं माता-पिता के नाम में कोई गलती न रहे इसलिए की गई है। बोर्ड की ओर से वर्तनी में सुधार के लिए वेबसाइट 14 एवं 15 जून को खोली जाएगी। इस दौरान स्कूल वर्तनी में सुधार कर सकेंगे। यूपी बोर्ड सचिव ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से स्कूलों को इस बारे में सूचना देने को कहा गया है।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि 2020 की परीक्षा में छात्र-छात्राओं के नाम पहली बार अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कराए गए थे। दोनों भाषाओं में नाम अपलोड कराए जाने के कारण इसमें कोई वर्तनी की त्रुटि न रह जाए, इसके लिए वेबसाइट पिछले वर्ष भी खोली गई थी। छात्रों के हित में इस बार 2021 की परीक्षा में भी ऐसी गलती न हो, इसके लिए बोर्ड की ओर से पहल की गई है। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ माता-पिता के नाम की वर्तनी में कोई गलती न रह जाए, इसलिए सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड सचिव की ओर से कहा गया है कि विद्यालय के अभिलेख के अनुसार जिस प्रकार से आवेदन पत्र, छात्र पंजिका में छात्र-छात्राओं के नाम, माता-पिता के नाम दर्ज हैं, ठीक उसी प्रकार से वर्तनी में संशोधन के बाद नाम किया जाएगा। संशोधन अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों भाषाओं में किया जाएगा। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि नाम पूर्ण परिवर्तन नहीं किया जाएगा। हिंदी एवं अंग्रेजी में अपलोड नामों में एकरूपता होना आवश्यक है। सचिव की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षकों को कहा गया है कि वह स्कूल के प्रधानाचार्यों से कहें कि विद्यालय के अभिलेखों के अनुसार छात्र-छात्राओं के नाम का मिलान कर लें, इसमें त्रुटियों को चिह्नित कर लें। जिससे वेबसाइट खुलने के बाद संशोधन की प्रक्रिया तय समय में पूरी की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed