फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board 2022 exam will be held at 8266 centers

UP BOARD : 8266 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षा

Mon, 10 Jan 2022 11:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 11:13 PM IST
सार

जिला समिति की ओर से सूबे में 8266 केंद्रों पर परीक्षा के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि परिषद अभी इन प्रस्तावित केंद्रों पर 15 जनवरी तक आपत्तियां लेगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 24 जनवरी को अंतिम सूची जारी होगी। 

विज्ञापन
UP Board 2022 exam will be held at 8266 centers
यूपी बोर्ड 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला समिति की ओर से प्रस्तावित केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। जिला समिति की ओर से सूबे में 8266 केंद्रों पर परीक्षा के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि परिषद अभी इन प्रस्तावित केंद्रों पर 15 जनवरी तक आपत्तियां लेगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 24 जनवरी को अंतिम सूची जारी होगी। 

विज्ञापन


जनपदीय समिति की ओर से प्रस्तावित केंद्रों की सूची परिषद ने सोमवार को वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अब इन प्रस्तावित 8266 केंद्रों को लेकर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक को कोई आपत्ति हैं तो वह जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित कराकर परिषद की ईमेल आईडी पर 15 जनवरी तक भेज सकते हैं। इन आपत्तियों का निस्तारण परिषद की केंद्र निर्धारण समिति करेगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद केंद्रों की सूची को अंतिम रूप से 24 जनवरी ऑनलाइन कर देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed