फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board 2020-21 registration

छात्रों के प्रवेश लेने और शुल्क जमा करने की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी

Wed, 05 Aug 2020 09:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
UP Board 2020-21 registration
UP Board 2020-21 registration
छात्रों के प्रवेश लेने और शुल्क जमा करने की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी
विज्ञापन

प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के चलते यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए आवेदन की धीमी गति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड की सिफारिश पर बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 16 अगस्त से बढ़ाकर 21 सितंबर कर दी है। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षा के आवेदनपत्र बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर बिना विलंब शुल्क के 21 सितंबर तक अपलोड किए जा सकते हैं। बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए स्कूल में प्रवेश लेने और शुल्क जमा करने की तिथि पांच अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है।
बोर्ड की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम में कहा गया है कि प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं के परीक्षा शुल्क को एक मुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में 10 अगस्त की जगह सात सितंबर तक जमा कर सकेंगे। बोर्ड के अपर सचिव प्रशासन शिवलाल द्वारा बताया गया है कि प्रधानाचार्य कोषागार में जमा परीक्षा शुल्क तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण को बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 16 अगस्त की जगह 21 सितंबर (मध्य रात्रि 12 बजे तक) तक ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

25 सितंबर से 4 अक्तूबर तक आवेदन पत्रों की जांच
बोर्ड की ओर से कहा गया है कि सात सितंबर के बाद परीक्षा शुल्क जमा करने पर प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क चालान के माध्यम से 14 सितंबर तक कोषागार में जमा करना होगा। यूपी बोर्ड ने विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के विवरण वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त की जगह अब 24 सितंबर तय की है। वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधान की ओर से उनके विवरण (नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, विषय, फोटो) की जांच 21 से 31 अगस्त की जगह 25 सितंबर से 04 अक्तूबर के बीच की जाएगी इस दौरान वेबसाइट पर किसी प्रकार के अपडेशन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 अक्तूबर से 14 अक्तूबर के बीच ऑनलाइन आवेदन में होगा संशोधन
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद स्कूल के प्रधानाचार्यों को छात्रों के विवरण में किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता है तो इसके लिए वेबसाइट 5 से 14 अक्तूबर के बीच खोली जाएगी। इस दौरान किसी नए विद्यार्थी का विवरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान केवल संशोधन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed