{"_id":"63b847300d70c70f6001f5c5","slug":"up-board-10th-and-12th-pre-board-exam-will-be-held-from-january-16-to-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 16 से 20 जनवरी के बीच होगी 10 और 12 वीं की प्री बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 16 से 20 जनवरी के बीच होगी 10 और 12 वीं की प्री बोर्ड परीक्षा
Fri, 06 Jan 2023 09:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:37 PM IST
सार
यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को भेजे पत्र में लिखा है कि शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10 और 12 की प्री बोर्ड परीक्षाएं 16 से 20 जनवरी के बीच कराई जानी हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षाएं 16 से 20 जनवरी के बीच संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में यूपी बोर्ड के सचिव ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को भेजे पत्र में लिखा है कि शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10 और 12 की प्री बोर्ड परीक्षाएं 16 से 20 जनवरी के बीच कराई जानी हैं। इस संबंध अपने स्तर से अधीनस्थ जनपदों के समस्त मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित करें। इसके साथ ही कक्षा 10 और 12 की प्री बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन का सतत अनुश्रवण करते रहें।
विज्ञापन