फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Atiq henchman gave rifle for Umesh's murder, went underground after murder

UP : उमेश की हत्या के लिए अतीक के इनामी गुर्गे ने दी थी राइफल, हत्याकांड के बाद से हो गया अंडरग्राउंड

Wed, 05 Apr 2023 06:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Apr 2023 06:19 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि इस हत्याकांड में चोरी की जिस राइफल का इस्तेमाल हुआ, उसका इंतजाम माफिया अतीक अहमद के बेहद खास गुर्गे ने किया था।

विज्ञापन
UP: Atiq henchman gave rifle for Umesh's murder, went underground after murder
अतीक अहमद और उमेश पाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि इस हत्याकांड में चोरी की जिस राइफल का इस्तेमाल हुआ, उसका इंतजाम माफिया अतीक अहमद के बेहद खास गुर्गे ने किया था। पिछले 15 महीनों से फरार चल रहा यह गुर्गा एक-दो नहीं बल्कि चार मुकदमों में वांछित है लेकिन, पुलिस उसे अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज देखने से जो बात सामने आई है, उससे यही पता चला है कि हत्याकांड में कुल तीन पिस्टल और एक राइफल का इस्तेमाल हुआ। फुटेज में पांच लाख के इनामी फरार शूटर असद, गुलाम के अलावा एनकाउंटर में मारा गया विजय चौधरी उर्फ उस्मान पिस्टल लिए नजर आए थे, जबकि एक अन्य इनामी शूटर साबिर दनादन राइफल से गोलियां बरसाते दिखा था। सूत्रों का कहना है कि यह राइफल चोरी की थी, जिसका इंतजाम अशरफ के कहने पर अतीक के बेहद खास गुर्गे ने किया था।

विज्ञापन

उसने अपने एक रिश्तेदार प्रधानपुत्र से यह राइफल मंगवाई थी। यह चोरी की राइफल है, जिसे प्रधानपुत्र लंबे समय से अपने पास रखे हुए था। इस बात की जानकारी अतीक के गुर्गे को थी। बरेली जेल में बंद अशरफ ने जब भतीजे असद व अन्य शूटरों के साथ मिलकर उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रची, तब इसी गुर्गे के जरिए यह चोरी की राइफल मंगवाई गई। सूत्रों का यह भी कहना है कि राइफल का इंतजाम कराने वाला अतीक अहमद का यह गुर्गा पिछले 15 महीनों से फरार है।

करेली में जीशान उर्फ जानू से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में यह अतीक अहमद व उसके बेटे अली संग नामजद है और 2021 में घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस ने अब तक इसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई नहीं की है। करेली में ही रंगदारी मांगे जाने के एक अन्य मामले के साथ ही पुरामुफ्ती में हत्या के प्रयास के मामले में भी वह वांछित चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि उमेश पाल हत्याकांड से पहले वह शहर में ही इधर-उधर फरारी काट रहा था लेकिन हत्याकांड के बाद वह अचानक से अंडरग्राउंड हो गया। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

फरार गुर्गे पर 25 हजार का घोषित हुआ है इनाम

उमेश पाल हत्याकांड में राइफल का इंतजाम कराने वाले गुर्गे पर पहले ही 25 हजार का इनाम घोषित है। करेली में दर्ज मामले में गिरफ्तारी ना होने पर थाना पुलिस की रिपोर्ट पर जिला मुख्यालय से उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। हालांकि इसके बावजूद उसे पकड़ा नहीं जा सका। खास बात यह है कि दिसंबर 2021 में हुई घटना के बाद फरारी काटने के दौरान भी उसका एक वीडियो वायरल हुआ था।

वीडियो खुल्दाबाद थाना क्षेत्र का था जिसमें वह अपनी जमीन पर बाउंड्री वाल का निर्माण कराने आए एक बुजुर्ग व्यक्ति को ईट उठाकर मारता और जान से मारने की धमकी देता दिखा था। इस मामले में भी उसके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हुआ था।सूत्रों का यह भी कहना है कि यह अतीक के लिए प्रॉपर्टी डीलिंग व प्लॉटिंग का काम करता है। माफिया के खिलाफ चले अभियान के दौरान 2020 में करेली में सैकड़ों बीघे जमीन में उसकी ओर से की गई प्लाॅटिंग को जिला प्रशासन की ओर से ध्वस्त भी कराया गया था।

उमेश की तरह मेरी भी जान को खतरा, योगी से गुहार

अतीक अहमद पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराने वाले जीशान ने अपनी और अपने परिजनों की जान को खतरा बताया है। उसने उमेश पाल की तरह ही अपनी भी हत्या कराए जाने की आशंका जताई है। उसने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए शासन को एक पत्र भेजा है। उसका आरोप है कि अपने गुर्गों से अतीक अहमद उस पर दो बार जानलेवा हमला करा चुका है। एक घटना करेली जबकि दूसरी पुरामुफ्ती में हुई थी। इन दोनों मामलों में कुछ अभियुक्त अभी फरार हैं। ऐसे में उसे जान का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed