फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP assembly elections 2022: SP workers expressed displeasure in Handia and Meja regarding ticket distribution

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : टिकट बंटवारे को लेकर हंडिया और मेजा में सपा कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी

Thu, 27 Jan 2022 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Jan 2022 09:47 PM IST
सार

मेजा क्षेत्र के सोनाई गांव में हुई बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संदीप पटेल को टिकट दिए जाने का जम कर विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टिकट बदलो- टिकट बदलो के नारे भी लगाए।

विज्ञापन
UP assembly elections 2022: SP workers expressed displeasure in Handia and Meja regarding ticket distribution
Prayagraj News : हंडिया और मेजा में सपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में दिखी नाराजगी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

समाजवादी पार्टी द्वारा संदीप पटेल को मेजा विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर तमाम सपाइयों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी कई सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है। वहीं 2017 के चुनाव में मेजा के सपा प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक राम सेवक पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विरोध जाहिर किया।

विज्ञापन



मेजा क्षेत्र के सोनाई गांव में हुई बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संदीप पटेल को टिकट दिए जाने का जमकर विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टिकट बदलो- टिकट बदलो के नारे भी लगाए। वहीं राम सेवक पटेल के पुत्र व सपा नेता देवी पटेल ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि जो पार्टी संगठन का पदाधिकारी होगा उसे प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा, जबकि संदीप पटेल को बना दिया गया।
विज्ञापन



इसके अलावा उन्होने आरोप लगाया कि मेजा में कई वरिष्ठ सपा नेता ऐसे हैं जिन्होने टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन उन्हे भी दरकिनार करके संदीप को टिकट देना पार्टी हित में नहीं है। इसके अलावा देवी पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस सीट के प्रत्याशी पर पुनर्विचार करना होगा, और इसके लिए रामसेवक पटेल जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने संदीप पटेल को बाहरी कहते हुए मेजा में उनके प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हंडिया : बाहरी नेताओ से प्यार, पार्टी के नेताओ से खार
समाजवादी पार्टी द्वारा हंडिया विघानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आए विधायक हाकिमलाल बिंद को चुनावी मैदान में उतार दिया गया है। पार्टी के इस निर्णय से टिकट के दोवदार नेताओ में गहरा असंतोष ही नहीं व्याप्त हो गया है, बल्कि उनके समर्थको में गहरी नाराजगी भी है।


वर्ष 2011 के आम चुनाव में समाजवादी पार्टी से महेश नरायण सिंह हंडिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उनके निधन के बाद 2013 में हुए उपचुनाव के दौरान पुत्र प्रशांत सिंह को हंडिया की जनता ने समाजवादी पार्टी से विधायक बनाकर विधान सभा भेज दिया था। 2017 के आम चुनाव में पार्टी द्वारा इनको टिकट नहीं दिया गया। 2022 में पार्टी द्वारा जब पुन: टिकट नहीं दिया गया तो समर्थकों ने गहरी नारजगी जताई।


जुनेदपुर गांव स्थित पूर्व विधायक के आवास पर समर्थकोंने पार्टी के इस निर्णय से आहत होकर उनसे हंडिया विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरने की मांग की। पूर्व विधायक प्रशांत सिंह पार्टी के इस निर्णय पर असंतोष जताते हुए कहा कि सपा मुखिया ने पुनर्विचार न किया तो समर्थको की भावनाओं का आदर करना हमारी प्राथमिकता होगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed