फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP assembly elections 2022: MP Rita Bahuguna kept quiet, now waiting for the decision of the party leadership

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सांसद रीता बहुगुणा ने साधी चुप्पी, अब पार्टी नेतृत्व के निर्णय का इंतजार

Fri, 21 Jan 2022 09:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Jan 2022 09:57 PM IST
सार

लखनऊ कैंट सीट पर सिर्फ सांसद रीता जोशी ही नहीं, बल्कि पार्टी के कई कद्दावर नेताओं की निगाह है। इस सीट से डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का नाम तो पिछले कई दिनों से चर्चा में है ही, अब मुलायम सिंह की छोटी बहु अर्पणा यादव को भी इस सीट के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है।

विज्ञापन
UP assembly elections 2022: MP Rita Bahuguna kept quiet, now waiting for the decision of the party leadership
रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी द्वारा अपने पुत्र मयंक जोशी के लिए लखनऊ कैंट सीट के बदले सांसद पद छोड़ने की पेशकश करने के बाद पार्टी नेताओं की जुबां पर एक ही सवाल है कि क्या उनकी यह मांग पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व पूरी करेगा।

विज्ञापन



इस बीच रीता जोशी बीते कई दिनों से दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के निर्णय का इंतजार कर रही है। वहीं दूसरी ओर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा 85 प्रत्याशियों की लिस्ट में लखनऊ की किसी भी विधानसभा के प्रत्याशी के नाम का एलान न होने की वजह से तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन

लखनऊ कैंट सीट पर कई कद्दावर नेताओं की निगाह


लखनऊ कैंट सीट पर सिर्फ सांसद रीता जोशी ही नहीं, बल्कि पार्टी के कई कद्दावर नेताओं की निगाह है। इस सीट से डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का नाम तो पिछले कई दिनों से चर्चा में है ही, अब मुलायम सिंह की छोटी बहु अर्पणा यादव को भी इस सीट के प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है। इस बीच कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक द्वारा भी कैंट सीट में दिलचस्पी दिखाई गई है। वहीं दूसरी ओर सांसद रीता के समर्थक यह मानकर चल रहे हैं कि पार्टी नेतृत्व मयंक को ही टिकट देगा।


लखनऊ कैंट के अलावा लखनऊ पश्चिम सीट से भी मयंक जोशी का नाम चल रहा है। उधर सांसद रीता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र एवं यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के बाद चुप्पी साध ली है। सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि रीता अभी दिल्ली में ही है। कहा कि हम सभी को राष्ट्रीय नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed