फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up assembly election 2022: Rajabhaiya Jansatta Dal Loktantrik will field candidates on 100 seats

up assembly election 2022 :  सूबे के 100 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी राजाभैया का जनसत्ता दल लोकतांत्रिक

Sun, 16 Jan 2022 09:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Jan 2022 09:02 PM IST
सार

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शैलेंद्र सरोज ने प्रेस वार्ता के जरिए बताया कि दूसरे दलों से गठबंधन की बात जारी है, लेकिन इस बर अंतिम मोहर राष्ट्रीय अध्यक्ष राज भैया ही लगाएगें।

विज्ञापन
up assembly election 2022: Rajabhaiya Jansatta Dal Loktantrik will field candidates on 100 seats
राजा भैया - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होने वाली आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने रविवार को सिविल लाइंस स्थित जनसत्ता पार्टी कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प पत्र जारी किया। विस चुनाव मेें वह प्रदेश की 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने जा रहे हैं।

विज्ञापन


जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शैलेंद्र सरोज ने प्रेस वार्ता के जरिए बताया कि दूसरे दलों से गठबंधन की बात जारी है, लेकिन इस बर अंतिम मोहर राष्ट्रीय अध्यक्ष राज भैया ही लगाएगें। वहीं प्रयागराज की दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही है। फाफामऊ विधानसभा सीट से लक्ष्मीनारायण जायसवाल और सोरांव से डॉ. सुधीर राय को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन

अब तक 16 प्रत्याशी हो चुके हैं घोषित

उन्होंने ने कहा कि अभी तक 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। बाकी सीटों पर भी जल्द ही प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।  सेवा संकल्प पत्र नाम से जारी हुए 22 बिंदुओं के इस पत्र में कई घोषणाएं की गई हैं। इसमें किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं, दिव्यांगों समेत सेना और अर्ध सैनिक बलों के जवानों से भी जुड़े मुद्दों को भी शामिल किया गया है।

संकल्प पत्र किया जारी
संकल्प पत्र में शामिल कृषि उपज की पूर्ण खरीदारी और लाभकारी मूल्य देने की गांरटी, सिंचाई के समय नहरों में पानी और बिजली की उपलब्धता के साथ यूरिया डीएपी व उर्वरक की उपलब्धता, किसानों के हित के लिए सभी कृषि यंत्रों को कर मुक्त किया जाएगा, पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा, यूपी के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को दस लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा फ्री दिया जाएगा। इसके अलावा पत्रकारों की सुरक्षा स्वास्थ्य एवं आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed