फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Assembly Election 2022: Only Tridev of BJP will show the way to victory - Sunil Bansal

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा के त्रिदेव ही दिखाएंगे जीत का रास्ता - सुनील बंसल

Sun, 31 Oct 2021 08:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Oct 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: Only Tridev of BJP will show the way to victory - Sunil Bansal
Prayagraj News : भाजपा काशी प्रांत की बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते संगठन महामंत्री सुनील बंसल। - फोटो : प्रयागराज

काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के ‘त्रिदेव ’ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और बीएलए टू ही पार्टी के त्रिदेव हैं। कहा कि चुनाव के पूर्व सभी बूथों पर हमें अपनी वोटर लिस्ट को दुरुस्त करना होगा। अब समय कम है, इसलिए युद्ध स्तर पर पदाधिकारी इस कार्य में जुट जाएं। 

विज्ञापन


पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बंसल ने मिशन  2022 के लक्ष्य को भेदने का मंत्र देते हुए कहा कि प्रदेश में 44 लाख कार्यकर्ताओं की फौज है। यह अब केवल कागजों में नहीं रहेंगे। इन्हीं 44 लाख कार्यकर्ताओं के जरिए प्रदेश के 13 करोड़ वोटरों तक पहुंचकर राज्य में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाई जाएगी। कहा कि वर्तमान में प्रदेश में ढाई करोड़ भाजपा सदस्य हैं।

विज्ञापन

UP Assembly Election 2022: Only Tridev of BJP will show the way to victory - Sunil Bansal
Prayagraj News : नैनी में भाजपा काशी प्रांत की बैठक का शुभारंभ करते संगठन मंत्री सुनील बंसल। साथ में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : प्रयागराज
डेढ़ करोड़ नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है। इस तरह से चुनाव के पूर्व सिर्फ भाजपा परिवार के ही चार करोड़ सदस्य प्रदेश में हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि भी अपनी लोकप्रियता दिखाएं। विकास के कार्यों में भागीदार बनने के साथ संगठन के कार्यों में भी वह बढ़ चढ़कर शिरकत करें। बैठक की अध्यक्ष काशी प्रांत अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने की।

उन्होंने संगठन की आगामी कार्ययोजना के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं सांसद सुब्रत पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी सुनील ओझा, लक्ष्मण आचार्य,  मेयर अभिलाषा गुप्ता, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, डा. एलएस ओझा, विभव नाथ भारती, गणेश केसरवानी आदि की मौजूदगी रही।

भेंट किया गया त्रिवेणी जल का कलश
प्रयागराज आगमन पर डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल एवं अन्य अतिथियों को भाजपा पदाधिकारियों की ओर से त्रिवेणी जल से भरा हुआ कलश भेंट किया गया। इस अवसर पर सुशील त्रिपाठी, मृत्युंजय तिवारी, दिलीप चतुर्वेदी, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।

एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ नाथ और  सांसद केशरी ने किया स्वागत
प्रयागराज एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और सांसद केशरी देवी पटेल ने प्रदेश संगठन मंत्री और डिप्टी सीएम की अगुवाई की। इस दौरान दोनों को ही बुके दिया गया। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक दीपक पटेल, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed