फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up assembly election 2022: Former governor Keshari Nath Tripathi said on the daughter-in-law not getting ticket in the assembly elections.

up assembly election 2022 : बहू को टिकट न मिलने पर क्या नाराज हैं पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, हर्षवर्धन को लेकर कही बड़ी बात

Mon, 14 Feb 2022 07:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 07:24 PM IST
सार

हालांकि इन खबरों को पूर्व राज्यपाल ने भ्रामक बताया है। रविवार को उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पार्टी के समर्पित सिपाही है। हर्ष बाजपेयी समेत भाजपा के सभी प्रत्याशियों को पार्टी ने सोच समझकर टिकट दिया है।

विज्ञापन
up assembly election 2022: Former governor Keshari Nath Tripathi said on the daughter-in-law not getting ticket in the assembly elections.
prayagraj news : केशरीनाथ त्रिपाठी, पूर्व राज्यपाल पश्चिम बंगाल। - फोटो : prayagraj

विस्तार

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें चल रही हैं कि वह इन दिनों नाराज हैं। नाराजगी की वजह उनकी बहु कविता यादव त्रिपाठी को विधानसभा का टिकट न मिलना बताया जा रहा है।

विज्ञापन




हालांकि इन खबरों को पूर्व राज्यपाल ने भ्रामक बताया है। रविवार को उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पार्टी के समर्पित सिपाही है। हर्ष बाजपेयी समेत भाजपा के सभी प्रत्याशियों को पार्टी ने सोच समझकर टिकट दिया है। पार्टी के इस निर्णय का स्वागत है एवं हर्ष समेत सभी प्रत्याशियों को उनका आशीर्वाद भी है।
विज्ञापन




शहर उत्तरी विधानसभा से इस बार केशरी नाथ त्रिपाठी की बहु कविता यादव त्रिपाठी को मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा था। इस वजह से पार्टी निर्णय नहीं कर पा रही थी कि टिकट वर्तमान विधायक को दिया जाए या किसी नए प्रत्याशी को। निर्णय न लिए जाने की वजह से प्रयागराज की अन्य सीटों के मुकाबले उत्तरी विधानसभा का टिकट विलंब से जारी हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

up assembly election 2022: Former governor Keshari Nath Tripathi said on the daughter-in-law not getting ticket in the assembly elections.
Prayagraj News : पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से मिलने पहुंचे शहर उत्तरी के भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी। - फोटो : प्रयागराज

हर्षवर्धन को दी शुभकामनाएं
हालांकि बाद में हर्ष को पार्टी ने टिकट दिया। लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर पूर्व राज्यपाल की नाराजगी की खबरें चलने लगीं। इसे लेकर पूर्व राज्यपाल ने रविवार को कहा कि बाजपेयी परिवार से उनके संबंध आज से नहीं, बल्कि राजेंद्र कुमारी बाजपेयी के जमाने से हैं। हर्ष के पिता अशोक बाजपेयी से भी अच्छे संबंध हैं।



पूर्व राज्यपाल ने कहा कि हर्ष के समर्थन में उनकी बहु कविता लगातार शहर उत्तरी में समर्थन भी कर रही हैं। कहा कि हर्ष भी आशीर्वाद लेने के लिए शनिवार उनके घर आए। कहा कि हर्ष को चुनाव में जीत मिले, यह शुभकामनाएं भी मैंने दी। कहा कि जिन लोगों ने उनके खिलाफ नकारात्मक खबरें चलाई उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। 

up assembly election 2022: Former governor Keshari Nath Tripathi said on the daughter-in-law not getting ticket in the assembly elections.
प. बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

टिकट न मिलने पर भी कई नेता जुटे हैं प्रत्याशी के प्रचार में
प्रयागराज की अन्य विधानसभा सीटों में जिन्हें टिकट नहीं मिला उन्हें मनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने अपनी कमर कस ली है। इसमें काफी हद तक सफलता मिलने की भी बात कही जा रही है। बेटे मयंक जोशी को टिकट न मिलने के बावजूद सांसद रीता बहुगुणा जोशी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान में जुट गई हैं।




रविवार को शहर पश्चिम के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के क्षेत्र में भ्रमण किया। शहर दक्षिण में भी वह नंद गोपाल गुप्ता नंदी के समर्थन में जनसंपर्क कर रही हैं। इसी तरह करछना से टिकट दावेदार रहे पूर्व विधायक दीपक पटेल और सुबोध सिंह भी पीयूष रंजन निषाद के साथ क्षेत्र मेें भ्रमण कर रहे हैं। इसी तरह वर्तमान विधायक विक्रमजीत मौर्य भी टिकट कटने के बावजूद फाफामऊ प्रत्याशी गुरु प्रसाद मौर्य के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed