up assembly election 2022 : आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों में डिप्टी सीएम का क्षेत्र अव्वल
चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबरों के साथ ही सी-विजिल एप जारी किया है। इस पर कोई भी व्यक्ति चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दज्र करा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का क्षेत्र अव्वल है। इस क्षेत्र से अब तक सर्वाधि शिकायतें सी-विजिल एप पर दर्ज कराई गईं हैं। जिले में दर्ज 63 शिकायतों में से 49 सिराथू विधानसभा क्षेत्र की हैं। एप पर आईं 60 शिकायतों का निर्वाचन से जुड़े कर्मचारियों ने 100 मिनट के अंदर निस्तारण कराया है।
चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबरों के साथ ही सी-विजिल एप जारी किया है। इस पर कोई भी व्यक्ति चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दज्र करा सकता है। आचार सहिता लागू होने के साथ ही सी-विजिल एप पर शिकायतें आने लगीं हैं।
जिले भर से सी-विजिल एप पर अब तक 63 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। इनमें सर्वाधिक 49 शिकायतें सिराथू विधानसभा क्षेत्र की हैं। वहीं मंझनपुर क्षेत्र से 12 और चायल क्षेत्र से दो मामले दर्ज हुए हैं। प्रशासन के मुताबिक इनमें से 60 शिकायतें निर्धारित 100 मिनट के भीतर निस्तारित करा दी गई हैं।
आदर्श आचार संहिता की निगरानी में जुटीं 24 टीमें
आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिले में 24 टीमों को लगाया गया है। ये टीमें नेताओं और राजनीतिक दलों की हर गतिविधि पर नजर रख रहीं हैं। राजनीतिक दलों की हर गतिविधियों के वीडियो फुटेज भी तैयार किए जा रहे हैं।
विधानसभा चुनाव में धन बल के जरिए मतदाताओं को प्रभावित न किया जा सके, प्रत्याशी निर्धारित सीमा से अधिक खर्च न कर पाएं तथा आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में 24 टीमों को तैनात किया है।
इनमें नौ एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वायड टीम ) व नौ एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) बनाई गईं हैं। इनके साथ तीन वीएसटी (वीडियो सर्विलांस टीम) बनाई गई हैं, जो हर राजनीतिक गतिविधि को कैमरे में कैद करेगी। जबकि, तीन वीवीटी (वीडियो विजुअल टीम) वीडियो फुटेज का अवलोकन का कार्य करेंगी।
इसके अलावा आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जिले की पांचों तहसील में अलग से टीमों का गठन किया गया है। इन सभी टीमों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपना-अपना काम शुरू कर दिया है।
मिस्बाहुल एन बने कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष
कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव मिस्बाहुल एन को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सदर विधानसभा क्षेत्र से जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसकी जानकारी मिलते ही जिले के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।
अपने मनोनयन पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उनको बधाई देने वालों में मों शाहिद सिद्दीकी, राम सजीवान निर्मल, पप्पू सोनकर, मनोज पटेल, बरसाती लाल पंडा, तमजीद अहमद, मो. आवेश, ब्रजेश कोरी,विनोद चौधरी, मो फरमान, अमित दिवेदी, आसिफ रिजवी आदि शामिल रहे।
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में सांसद सोनकर का नाम नहीं
विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री समेत केंद्र व प्रदेश के 25 नेताओं केे नाम शामिल हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद विनोद सोनकर का नाम सूची में नहीं है। जबकि, सोनकर को इससे पहले पार्टी ने त्रिपुरा राज्य का प्रभारी भी बनाया था। संसदीय आचार समिति के उप सभापति विनोद सोनकर को प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य बनाया गया है। सोनकर वोटों पर भी उनकी खासी पकड़ मानी जाती है।