फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up assembly election 2022: BJP is making hi-tech war room in Prayagraj, preparations intensified when Deputy CM Keshav enters the fray

up assembly election 2022 :  प्रयागराज में भाजपा बना रही हाईटेक वार रूम, डिप्टी सीएम केशव के मैदान में उतरने पर तेज हुई तैयारी

Tue, 18 Jan 2022 04:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Jan 2022 04:04 AM IST
सार

भाजपा कार्यालय में बनाए जाने वाले वार रूम में एक कॉल सेंटर और वर्चुअल स्टूडियो भी तैयार किया जाएगा। प्रयागराज, कौशाम्बी में मतदान पांचवें चरण में 27 फरवरी को होना है।

विज्ञापन
up assembly election 2022: BJP is making hi-tech war room in Prayagraj, preparations intensified when Deputy CM Keshav enters the fray
bjp logo

विस्तार

केशव प्रसाद मौर्य का सिराथू विधानसभा से टिकट तय होने के बाद भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए प्रयागराज के भाजपा कार्यालय में हाईटेक वार रूम बनाने की तैयारी की जा रही है। भाजपा कार्यालय में बनाए जाने वाले वार रूम को नई तकनीक से लैस किया जाएगा।

विज्ञापन


पल-पल की चुनावी गतिविधियों पर हाईकमान की नजर और वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लेने के उद्देश्य से इसे प्रदेश मुख्यालय से जोड़ने की तैयारी की गई है। खास बात यह है कि इस बार चुनाव प्रचार के लिए प्रयागराज में भाजपा थ्री-डी स्टूडियो मिक्स तकनीक का इस्तेमाल करने जा रही है। 
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय में बनाए जाने वाले वार रूम में एक कॉल सेंटर और वर्चुअल स्टूडियो भी तैयार किया जाएगा। प्रयागराज, कौशाम्बी में मतदान पांचवें चरण में 27 फरवरी को होना है। यहां वार रूम 26 जनवरी से पहले तैयार हो जाएगा। वार रूम की जिम्मेदारी भाजपा आईटी सेल को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईटी सेल की 51 सदस्यीय टीम वार रूम बनने के बाद यहां 24 घंटे शिफ्ट वाइज तैनात रहेगी। इस दौरान प्रयागराज, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के कार्यकर्ताओं को जोड़कर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के साथ ही उन्हें नवीनतम जानकारियों से अपडेट रखा जाएगा। साथ ही विधानसभा क्षेत्रों में होने वाली वर्चुअल रैलियों और सभाओं का प्रबंधन भी वार रूम से ही किया जाएगा।

चुनाव प्रचार के लिए थ्री डी स्टूडियो मिक्स तकनीक का भी भाजपा इस्तेमाल करेगा। इसमें दो नेताओं को एक पोडियम पर दिखाया जाएगा। थ्री डी तकनीक के माध्यम से आभासी स्टेज तैयार कर वरिष्ठ नेताओं का संबोधन आदि होगा। वर्चुअल बैठक और मल्टीपल कांफ्रेंस के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है।

ई-रैली में 50 हजार तो ऑडियो कांफ्रेंस में एक लाख लोगों को जोड़ने की तैयारी 
भाजपा ने कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन बैठकों और वेबिनार के जरिए लगातार कार्यक्रम किए। इस वजह से उसके तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी वर्चुअल बैठक में पारंगत हो गए हैं। पार्टी ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक खास सॉफ्टवेयर तैयार करवाया है। इसके जरिए वेबिनार, ई-रैलियां आदि होंगी।

बताया जा रहा है कि एक ई-रैली में तकरीबन 50 हजार लोगों को जोड़ा जा सकेगा। वहीं ऑडियो कांफ्रेंस से एक साथ एक लाख लोगों को जोड़े जाने की तैयारी की गई है। यहां आईटी सेल के संयोजक का दायित्व हनुमान प्रसाद और सोशल मीडिया का दायित्व यश विक्रम त्रिपाठी के पास है।

चुनाव आयोग के निर्देश पर इस बार चुनावी प्रचार वर्चुअल ही होना है। इसे लेकर पार्टी तैयार है। कोरोना काल के दौरान पार्टी की ओर से वेबिनार आदि कराए जाते रहे हैं। इस वजह से हमारे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इसका अच्छा अभ्यास भी है। - गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed