{"_id":"621d0f4b22d5c6340a7c3661","slug":"up-akhilesh-demands-from-the-commission-to-cancel-kunda-s-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : अखिलेश ने कुंडा का चुनाव निरस्त करने की आयोग से की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : अखिलेश ने कुंडा का चुनाव निरस्त करने की आयोग से की मांग
Mon, 28 Feb 2022 11:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:37 PM IST
सार
रविवार को मतदान के दौरान कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला हो गया था। जिससे सपाइयों में आक्रोश फैल गया था। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इसे विपक्षियों की हताशा करार दिया। सपा ने लखनऊ में चुनाव आयोग को प्रार्थना पत्र देकर कुंडा में कैप्चरिंग का आरोप लगाया। साथ ही पुनर्मतदान की मांग की।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने पांचवें चरण के चुनाव में प्रतापगढ़ के विभिन्न बूथों पर कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। इस संबंध में चुनाव आयुक्त को पत्र भेजा है। जनसत्ता दल के प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अखिलेश यादव ने भी ट्विट कर सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमले की निंदा करते हुए इसे हताशा बताया। कहा कि कुंडा में गुलशन ही गुलशन होगा। उन्होंने कुंडा में फिर से मतदान कराने की भी मांग चुनाव आयोग से की है।
विज्ञापन
रविवार को मतदान के दौरान कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला हो गया था। जिससे सपाइयों में आक्रोश फैल गया था। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इसे विपक्षियों की हताशा करार दिया। सपा ने लखनऊ में चुनाव आयोग को प्रार्थना पत्र देकर कुंडा में कैप्चरिंग का आरोप लगाया। साथ ही पुनर्मतदान की मांग की।
विज्ञापन
भेजे गए पत्र में बताया गया है कि कुंडा के बूथ संख्या 367, 368, 156,157, 158, और 273 पर जनसत्ता दल के लोग बूथ कैप्चरिंग करते रहे। उनकी दहशत पूरी विधान सभा क्षेत्र में है। सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला किया गया है। उनकी गाड़ी भी तोड़ दी गई है यह लोकतंत्र पर हमला है।
विज्ञापन
कुंडा के जहानाबाद, समसपुर, शाजा, हथिगवां, खिदिरपुर, डीहा, नौबस्ता, परसीपुर, भदशिव परानुपुर, नरसिंहपुर, पहाड़पुर, जमेठी, बेंती, बनेमऊ,. शाहवपुर, बछरौली, मलाका रजापुर, साहिबापुर समेत कई ग्राम सभाओं में जनसत्ता दल के प्रधानों व दबंगों द्वारा बूथ कैप्चरिंग की जा रही है। प्रशासन कोई कार्यवाही नही कर रहा है और मूकदर्शक बना है।