UP : फतेहपुर के पास पटरी से उतरे मालगाड़ी के 29 डिब्बे, कानपुर-प्रयागराज रूट ठप
हादसा सुबह 10:30 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। कानपुर की ओर से एक मालगाड़ी का खाली रेक प्रयागराज की ओर आ रहा था उसी दौरान रंगवा रेलवे स्टेशन के यार्ड पर तेज धमाके के साथ उसके कई वैगन पटरी से उतर गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली हावड़ा रूट पर रविवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। इस रूट के कानपुर प्रयागराज रेलखंड के अंतर्गत फतेहपुर जिले के रमवा रेलवे स्टेशन के यार्ड मैं एक मालगाड़ी के 29 वैगन पटरी से उतर गए। मालगाड़ी डाउन लाइन पर थी। हादसे के बाद प्रयागराज से कानपुर के बीच रेल संचालन ठप हो गया। इस दौरान प्रयागराज की ओर आ रही वंदे भारत समेत दर्जनभर ट्रेनें जहां की तहां खड़ी कर दी गई।
हादसा सुबह 10:30 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। कानपुर की ओर से एक मालगाड़ी का खाली रेक प्रयागराज की ओर आ रहा था उसी दौरान रंगवा रेलवे स्टेशन के यार्ड पर तेज धमाके के साथ उसके कई वैगन पटरी से उतर गए।
कुछ ही देर में वहां के रेलवे कर्मियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद प्रयागराज और कानपुर से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई। इस बीच डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा भी अफसरों के साथ प्रयागराज से फतेहपुर के लिए रवाना हो गए।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस हादसे की वजह से वंदे भारत समेत तकरीबन 20 ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि ट्रेनों को डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर शिफ्ट कर दिया जाए ताकि यात्रियों को असुविधा ना हो। उन्होंने कहा कि पटरी से उतरे वैगन को वापस ट्रैक पर चढ़ाने का शुरू हो गया है ।
कानपुर-प्रयागराज खंड के फतेहपुर के निकट रमवा स्टेशन यार्ड मे दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन की दिशा में जा रही मालगाड़ी के 29 डिब्बे समय 1025 बजे पटरी से उतर गए। इसके फलस्वरूप अप एवं डाउन दोनों लाइन बाधित हैं। इसमे किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है। इस दौरान रेलवे ने संबंधित रूट की कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।
मार्ग परिवर्तन –
डाउन दिशा---
1. 12506 आनंद विहार टर्मि –गुवाहाटी (यात्रा प्रारंभ करने की तिथि-23.10.2022) मार्ग परिवर्तित बरास्ता कानपुर-उन्नाव- वाराणसी - दीन दयाल उपाध्याय
2. 12488 आनंद विहार टर्मि –जोगबनी (यात्रा प्रारंभ करने की तिथि-23.10.2022) मार्ग परिवर्तित बरास्ता कानपुर-उन्नाव- वाराणसी - दीन दयाल उपाध्याय
3. 03256 आनंद विहार टर्मि - पटना (यात्रा प्रारंभ करने की तिथि-23.10.2022) मार्ग परिवर्तित बरास्ता कानपुर-उन्नाव- वाराणसी - दीन दयाल उपाध्याय
4. 04088नई दिल्ली-पटना (यात्रा प्रारंभ करने की तिथि-23.10.2022) मार्ग परिवर्तित बरास्ता कानपुर-उन्नाव- वाराणसी - दीन दयाल उपाध्याय
1. 12987 सियालदह –अजमेर (यात्रा प्रारंभ करने की तिथि-22.10.2022) मार्ग परिवर्तित बरास्ता प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी -आगरा कैंट-बांदीकुई
2. 15634 गुवाहाटी बीकानेर (यात्रा प्रारंभ करने की तिथि-22.10.2022) मार्ग परिवर्तित बरास्ता प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी -आगरा कैंट-बांदीकुई
3. 02249 पटना –नई दिल्ली (यात्रा प्रारंभ करने की तिथि-23.10.2022) मार्ग परिवर्तित बरास्ता दीन दयाल उपाध्याय –उन्नाव –कानपुर
4. 03255 पटना -आनंद विहार टर्मि (यात्रा प्रारंभ करने की तिथि-23.10.2022) मार्ग परिवर्तित बरास्ता दीन दयाल उपाध्याय –उन्नाव –कानपुर
शॉर्ट टर्मिनेशन/ शॉर्ट ओरिजनेशन -
1. 15004 गोरखपुर –कानपुर अनवरगंज दिनांक 23.10.2022 को खागा में शॉर्ट टर्मिनेट
2. 15003 कानपुर अनवरगंज - गोरखपुर दिनांक 23.10.2022 को खागा से शॉर्ट ओरिजनेट
रेलवे ने जारी की हेल्पलाइन
हेल्पलाइन नंबर प्रयागराज 0532 - 2408128, 2407353, 2408149 कानपुर 0512 - 2323015,3016, 3018 टुंडला 05612-220338, 220339, 220337 (रेलवे) 42807 अलीगढ़ 9411212083 फतेहपुर 05180 - 222025, 026,222436 इटावा 8279796658 मिर्जापुर 0542 - 20095, 0096,0097 चुनार 05443 222137,222487, 9794845048 नैनी 0532 - 2697252
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.