फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   unruly animals are also suffering from fever diarrea

बेजुबान पशु भी हो रहे बुखार, डायरिया के शिकार

Thu, 09 Apr 2020 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
unruly animals are also suffering from fever diarrea
unruly animals are also suffering from fever diarrea - फोटो : CITY DESK
बढ़ती गर्मी से बेजुबान पशु भी बीमार हो रहे हैं। गाय, भैंस, कुत्ता, बकरी को बुखार के साथ डायरिया की शिकायत हो रही है। लॉकडाउन के बावजूद रामबाग पशु चिकित्सालय में इन दिनों औसतन 30 पालक अपने पशुओं का इलाज कराने पहुंच रहे हैं। लगभग इतने ही लोग घर से न निकल पाने के कारण पशु चिकित्सकों को होम विजिट के लिए बुला रहे हैं।
विज्ञापन

रामबाग पशु चिकित्सालय में इन दिनों बीमार पशुओं को लेकर लोग पहुंच रहे हैं। गाय-भैंस और कुत्तों को बुखार और डायरिया हो रहा है। दुधारू पशुओं के बीमार होने से उनका दूध भी कम हो रहा है। पशु चिकित्सक एएन कुशवाहा के मुताबिक पशुओं पर भी गर्मी का प्रभाव पड़ रहा है। एक ही स्थान पर बंद रहने और कड़ी धूप पशुओं पर भारी पड़ रही है। वरिष्ठ फार्मासिस्ट शंकर लाल श्रीवास्तव के मुताबिक चार ऐसे बीमार पशु भी आए जिन्हें पर्याप्त खुराक नहीं मिली। सर्वाधिक दिक्कत पालतू कुत्तों और बकरियों को हो रही है। बकरियां बंधी रहने से बीमार हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed