फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unreserved seats only 34 percent of village heads

ग्राम प्रधानों की महज 34 फीसदी सीटें अनारक्षित

Sun, 27 Sep 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 27 Sep 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्रशासन ने ग्राम प्रधानों की सीटों पर प्रस्तावित आरक्षण की सूची जारी कर दी है। सूची विकास भवन, ब्लॉक मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में चस्पा कर दी गई है और लोगों से एक अक्तूबर तक सूची पर आपत्ति मांगी गई है। जिले में ग्राम प्रधान के 1637 पदों पर महज 34 फीसदी पद अनारक्षित किए गए हैं, जबकि हर वर्ग की महिलाओं को कुल 33 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन


नए परिसीमन के बाद ग्राम पंचायतों की संख्या 1426 से बढ़कर 1637 हो गई है। इन सभी सीटों पर प्रस्तावित आरक्षण की सूची जारी की गई है। 1637 में 557 सीटों अनारक्षित करने का प्रस्ताव है, जबकि 552 सीटें अलग-अलग वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें 129 सीटें अनुसूचित जाति महिला, 153 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग महिला और 270 सीटें सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए 240 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 288 सीटें आरक्षित किए जाने का प्रस्ताव है। विकास भवन, ब्लॉक मुख्यालय और ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित आरक्षण की सूची जारी होने के बाद उसे देखने के लिए लोगों का जमघट लगा रहा। तमाम लोग आरक्षण की स्थिति से संतुष्ट दिखे तो कई लोगों ने इस गलत ठहराते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराने की बात कही। फिलहाल आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने एक अक्तूबर तक की समय सीमा निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के तहत पहले चरण का नामांकन 28 एवं 29 सितंबर को होगा। इसके लिए जिला पंचायत और ब्लॉक मुख्यालयों में शनिवार से नामांकन फार्मों का वितरण शुरू किया गया। पहले ही सैकड़ों की संख्या में फार्म बिक गए। जिला पंचायत सदस्य के ही 23 पदों के लिए ढाई सौ से अधिक फार्मों का वितरण किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का नामांकन फार्म लेने के लिए ब्लॉक मुख्यालयों में भी लोगों की जबर्दस्त भीड़ रही।

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों का वितरण जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी कार्यालय और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन फॉर्मों का वितरण ब्लॉक मुख्यालयों से हो रहा है। पहले चरण के लिए यमुनापार के मेजा, उरुवा, मांडा, करछना एवं कोरांव ब्लॉक में नामांकन होना है। इन ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य के कुल 23 पद हैं। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी कार्यालय से शनिवार को जिला पंचायत सदस्य के इन 23 पदों के लिए 253 फॉर्म बिके। वहीं, करछना ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए तकरीबन 300 फॉर्म बिके। इसके अलावा उरुवा, मेजा, मांडा एवं कोरांव ब्लॉक में भी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सैकड़ों फॉर्मों का वितरण किया गया। फॉर्म के लिए शाम तक  ब्लॉक मुख्यालयों मेें उम्मीदवारों की भीड़ लगी रही।

जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को साथ में वोटर लिस्ट की प्रमाणित प्रति भी प्रस्तुत करनी है। वोटर लिस्ट की प्रमाणित प्रति लेने के लिए शनिवार को पंच स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में संभावित उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे अन्य कार्य भी प्रभावित हुए। स्थिति को देखते हुए डीएम संजय कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं कि उम्मीदवार वोटर लिस्ट की प्रमाणित प्रति ब्लॉक मुख्यालयों से प्राप्त करें। निर्वाचन कार्यालय से प्रमाणित प्रति नहीं दी जाएगी।


पंचायत चुनाव के मद्देनजर डीएम संजय कुमार ने शिकायत सेल का गठन कर दिया है। शिकायत सेल मुख्य राजस्व अधिकारी कार्यालय में बनाया गया है और उनके कार्यालय का फोन नंबर (0532-2644689) ही शिकायत सेल का फोन नंबर होगा। शिकायत सेल का प्रभारी अधिकारी मुख्य राजस्व अधिकारी बीएल सरोज को बनाया गया है जबकि एसीएम प्रथम हरिओम शर्मा एवं जिला विकलांग कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह सहायक प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। अफसरों को पंचायत चुनाव से संबंधित शिकायतों को निस्तारण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed