फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unnatural relations of student in school premises, case registered against two named and one unknown student

शर्मनाक : कॉन्वेंट स्कूल में पांचवीं के छात्र से इंटर के छात्रों ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Feb 2023 10:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 10:50 PM IST
सार

घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला ग्यारह वर्षीय छात्र कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। शनिवार को स्कूल बंद होने के बाद कक्षा 12वीं के तीन छात्र उसे जबरन परिसर स्थित एक कमरे में ले गए और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Unnatural relations of student in school premises, case registered against two named and one unknown student
अप्राकृतिक दुष्कर्म - फोटो : social media

विस्तार

गौहनिया। घूरपुर के गौहनिया स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को एक छात्र के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया। विद्यालय के ही तीन विद्यार्थियों ने छात्र को परिसर स्थित एक कमरे में बंद कर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन विद्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला ग्यारह वर्षीय छात्र कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। शनिवार को स्कूल बंद होने के बाद कक्षा 12वीं के तीन छात्र उसे जबरन परिसर स्थित एक कमरे में ले गए और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्र अपने घर पहुंचा और परिजनों को इसकी जानकारी दी तो आक्रोशित परिवार वाले विद्यालय पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम के साथ हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्र के घर वालों की तहरीर पर विद्यालय के ही दो नामजद और एक अज्ञात छात्र के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित छात्र के घरवालों ने आरोप लगाया कि आरोपी छात्रों ने उसके साथ विद्यालय परिसर में एक कमरे अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय पहुंचने पर पहले तो मामले को दबाने का प्रयास किया गया। विद्यालय के प्रिंसिपल ने बताया कि विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज में घटना नहीं दिख रही है। आरोपी छात्रों को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्र के घरवालों ने विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ मारपीट की। 

जिला बाल संरक्षण समिति ने संज्ञान में लिया मामला

मामले में जिला बाल संरक्षण समिति ने भी मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए घूरपुर थाने के बाल कल्याण अधिकारी से उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही समिति पूरे मामले में नजर बनाए रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed