फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   University of muscle power with money in elections highlighted

विवि चुनाव में धन के साथ बाहुबल का भी जोर

Wed, 23 Sep 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 23 Sep 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
University of muscle power with money in elections highlighted
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक कालेजों के छात्रसंघ चुनाव में धन के साथ बाहुबल का भी शोर सुनाई दे रहा है। हालांकि इस बार सीधे तौर पर आपराधिक प्रवृत्ति के उम्मीदवार तो मैदान में नहीं हैं, लेकिन उनके पीछे कई ऐसे लोग खड़े हैं जिन पर कई गंभीर आरोपों में मुकदमें हैं। एक प्रत्याशी के पिता की भी शहर के बाहुबलियों में गिनती होती है।
विज्ञापन


प्रत्याशियों के प्रचार को देखकर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ का नहीं बल्कि सांसदी या विधायकी का चुनाव लगता है। पाबंदियों के बाद लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में भी इस तरह लग्जरी गाड़ियों के जुलूस नहीं निकलते। कई प्रत्याशियों की ओर से छात्र-छात्राओं को खुलकर लालच भी दिया जा रहा है। पैसे के साथ गिफ्ट का भी प्रलोभन दिया जा रहा है। इन सब के पीछे धन तथा बाहुबलियों का हाथ होने की बात कही जा रही है। ज्यादातर प्रत्याशियों के साथ किसी न किसी दबंग का हाथ है।
विज्ञापन


अध्यक्ष और महामंत्री पद के प्रत्याशियों के साथ कई ऐसे लोग खुलकर सामने आ गए हैं जिन पर हत्या समेत कई आपराधिक मामले हैं। यह भी कहा जा रहा है कि चुनाव भले ही छात्रनेता लड़ रहा है, लेकिन असली चेहरा ये ही हैं। ऐसे में इनकी प्रतिष्ठा भी इस चुनाव से जुड़ गई है। इनमें से कई की दखलंदाजी पूर्व के चुनावों में भी रही तथा परिणाम की घोषणा के बाद काफी आगजनी हुई थी। ऐसे में इस चुनाव में भी इनकी सीधी भागीदारी से तनाव की स्थिति है तथा बवाल की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed