{"_id":"5b3d1e944f1c1b0a278b48ac","slug":"university-counseling-to-enter-b-sc-bsc-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि: बीकॉम, बीएससी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि: बीकॉम, बीएससी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आज से
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कॉलेजों को अब तक यह पता नहीं है कि रूसा डिग्री कोर्सों में विद्यार्थियों को कब से प्रवेश मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीकॉम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग बृहस्पतिवार, पांच जुलाई से शुरू हो रही है जबकि बीएससी (गणित), बीएससी (बायो), बीएससी (होम साइंस) एवं बीए प्रवेश के लिए काउंसलिंग क्रमश: पांच, पांच, पांच एवं सात जुलाई से काउंसलिंग होगी। प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. एचएस उपाध्याय की ओर से बुधवार को स्नातक कक्षाओं के प्रवेश के लिए काउंसलिंग और प्रमाण पत्रों की जांच के बाद प्रवेश की तिथि घोषित कर दी गई है। कटऑफ मेरिट और काउंसलिंग का कार्यक्रम इविवि की वेबसाइट www.allduniv.ac.in और www.auadmissions.org पर उपलब्ध है।
बीकॉम का कटऑफ
प्रवेश समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले दो दिन पांच और छह जुलाई को बीकॉम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। पहले और दूसरे दिन बीकॉम काउंसलिंग में सभी श्रेणी के 152.50 अंक, ओबीसी में 133 अंक, एससी में 110 अंक, एसटी में 53.50 अंक अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। पहले दो दिन काउंसलिंग के बाद सात एवं आठ जुलाई को प्रमाण पत्रों की जांच के बाद प्रवेश होगा। सात जुलाई को सभी श्रेणी और एसटी के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद प्रवेश होगा जबकि आठ जुलाई को ओबीसी एवं एससी के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद सुबह 9.30 बजे से प्रवेश दिया जाएगा।
बीएससी का कटऑफ
प्रवेश समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले दो दिन पांच और छह जुलाई को बीएससी (गणित), बीएससी (बायो), बीएससी (होम साइंस) के लिए काउंसलिंग होगी। पांच एवं छह जुलाई को बीएससी (गणित) में सभी श्रेणी के 137 अंक, ओबीसी में 119.50 अंक, एससी में 93 अंक, एसटी में 56 अंक अथवा उससे अधिक पाने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश होगा। बीएससी (बायो) में 134 अंक, ओबीसी में 108.78 अंक, एससी में 87.5 अंक, एसटी में 46.5 अंक एवं उससे अधिक अंक पाने वालों की काउंसलिंग पांच एवं छह जुलाई को होगी। इसी प्रकार बीएससी (होम साइंस) में 110.50, ओबीसी में 86 अंक, एससी में 72.5 अंक, एसटी में 29 अंक अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त करने वालों की काउंसलिंग पांच और छह जुलाई को होगी। बीएससी गणित में प्रमाण पत्रों की जांच और प्रवेश के लिए सात जुलाई को सभी श्रेणी और एसटी, आठ जुलाई को बीएससी बायो में प्रमाण पत्रों की जांच और प्रवेश के लिए सभी श्रेणी और एसटी, 10 जुलाई को बीएससी में प्रमाण पत्रों की जांच और प्रवेश के लिए गणित में ओबीसी एवं एससी, 11 जुलाई को बीएससी बायो में प्रमाण पत्रों की जांच और प्रवेश के लिए ओबीसी एवं एससी, 11 जुलाई को बीएससी होम साइंस में प्रवेश के लिए सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश एवं प्रमाण पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन
बीए में प्रवेश के लिए कटऑफ
0 इविवि की प्रवेश समिति ने बीए की कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग सात से नौ जुुलाई के बीच कराने का निर्णय लिया गया है। तीन दिन तक चलने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग में सभी श्रेणी में 121.50 अंक, ओबीसी में 104.50 अंक, एससी में 85 अंक एवं एसटी में यूजीएटी में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 जुलाई से प्रमाण पत्रों की जांच और प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। 12 जुलाई को बीए में सभी श्रेणी में 146 अंक, 13 जुलाई को सभी श्रेणी में 134.30 अंक, 14 जुलाई को सभी श्रेणी में 126.83 अंक, 15 जुलाई को सभी श्रेणी में 121.50 अंक, 16 जुलाई को ओबीसी में 111.50 अंक, 17 जुलाई को ओबीसी में 104.50 अंक, 18 जुलाई को एससी में 85 अंक एवं एसटी के सभी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों की जांच और प्रवेश के लिए बुलाया गया है।