फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Union soldier recruitment irregularities in the selection of

केंद्रीय सिपाही भर्ती के चयन में गड़बड़ी

Thu, 19 Mar 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 19 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से केंद्रीय सुरक्षा बलों में कांस्टेबल (जीडी) की भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। आयोग की ओर से 2011 में कांस्टेबल जीडी के अभ्यर्थियों को कोर्ट के आदेश के बाद वरीयता कॉलम गलत भरने वाले अभ्यर्थियों को एक अवसर दिया गया है। आयोग की ओर से अवसर दिए जाने के बाद मेरिट से बाहर हुए अभ्यर्थियों ने शिकायत की है कि आयोग की ओर से जारी अंतिम मेरिट से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी संख्या में चयनितों की सूची में शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी परिणाम पर आपत्ति उठाते हुए परीक्षा में शामिल दूसरे अभ्यर्थियों का कहना है कि एक ही अभ्यर्थी को बार्डर क्षेत्र एवं नक्सल क्षेत्र दोनों आरक्षण दे दिया गया है। उत्तर प्रदेश में नक्सल प्रभावित एवं बार्डर क्षेत्र के जिले अलग-अलग हैं, ऐसे में कोई अभ्यर्थी एक समय में दो जिलों में कैसे निवास कर सकता है। किसी अभ्यर्थी को एक ही आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए, जबकि आयोग ने एक अभ्यर्थी को ओबीसी, नक्सल एवं बार्डर क्षेत्र तीनों का आरक्षण दे दिया है। यूपी में नक्सल प्रभावित जिलों में सोनभद्र, मिर्जापुर एवं चंदौली शामिल हैं जबकि बार्डर क्षेत्र वाले जिलों में बहराइच, बलरामपुर, लखीमपुरखीरी, महराजगंज, पीलीभीत, श्रावस्ती एवं सिद्धार्थनगर शामिल हैं।
विज्ञापन


चयन से बाहर होने वाले अभ्यर्थियों का आरोप है कि अनारक्षित कोटे में रोलनंबर 3011011435 वाले अभ्यर्थी को परीक्षा में मात्र 60 अंक मिले हैं, जबकि अनारक्षित कोटे की अंतिम मेरिट 63 अंक है।  ऐसे में कम अंक पाने वाले इस अभ्यर्थी को सीआईएसएफ में चयन मिल गया है, जिसकी मेरिट 76 अंक है। इसी प्रकार रोलनंबर 3013050115 वाले अभ्यर्थी को नक्सल एवं बार्डर क्षेत्र दोनों के आरक्षण के साथ ओबीसी का आरक्षण दिया गया है। आरोप लगाने वालों ने इस प्रकार कई अभ्यर्थियों का रोलनंबर अमर उजाला को उपलब्ध कराए हैं, जिनमें नियमों का पालन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed