{"_id":"63fe037761dc4e65680f9274","slug":"union-minister-sp-singh-baghel-visits-umesh-pal-house-says-strict-action-will-be-taken-against-k-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : उमेश पाल के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, बोले- हत्यारों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : उमेश पाल के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, बोले- हत्यारों पर होगी सख्त कार्रवाई
Tue, 28 Feb 2023 07:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 28 Feb 2023 07:06 PM IST
सार
विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह रहे उमेश पाल की हत्या के बाद नेताओं का उमेश पाल के घर आने का सिलसिला जारी है। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने मंगलवार को धूमनगंज स्थित उमेश पाल के आवास पर पहुंचकर उनकी मां और पत्नी को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Prayagraj News : उमेश पाल की मां शांति पाल को ढांढस बंधाते केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह रहे उमेश पाल की हत्या के बाद नेताओं का उमेश पाल के घर आने का सिलसिला जारी है। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने मंगलवार को धूमनगंज स्थित उमेश पाल के आवास पर पहुंचकर उनकी मां और पत्नी को ढांढस बंधाया। एसपी सिंह बघेल को देखकर उमेश पाल की मां शांति पाल फूट-फूटकर रोने लगीं। बघेल ने उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी सिंह बघेल ने कहा कि हत्यारों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह जघन्य कृत्य है। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है उसकी सजा आरोपियों को भुगतनी ही पड़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लिया है। पीड़ित परिवार को न्याय जरूर दिलाया जाएगा।
विज्ञापन