{"_id":"5c2671a7bdec2257036f7d05","slug":"union-minister-sadhvi-niranjan-jyoti-says-congress-party-exposed-on-triple-talaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ने तीन तलाक को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- उजागर हुआ असली चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ने तीन तलाक को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- उजागर हुआ असली चेहरा
Sat, 29 Dec 2018 12:25 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का कहना है कि लोकसभा से पास तीन तलाक बिल उन मुस्लिम महिलाओं के हित में है, जिन्हें दो-तीन बच्चों के साथ उनके पति ने छोड़ दिया। तीन तलाक के मुद्दे पर कांग्रेस का असली चेहरा उजागर हो गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 12 स्थित अपने शिविर का निरीक्षण करने आईं साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि कांग्रेस ने पहले आश्वासन दिया था कि संसद में चर्चा के दौरान उसके सांसद मौजूद रहेंगे लेकिन बाद में वह मुकर गई।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्यसभा से भी तीन तलाक बिल पास हो जाएगा। तीन तलाक पीड़ित महिलाओं को मोदी सरकार इंसाफ दिलाएगी। वहीं तीन मंत्रियों के निजी सचिवों के स्टिंग ऑपरेशन पर साध्वी ने कहा, भाजपा किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को पनपने नहीं देगी। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कहा भी कि वह भ्रष्टाचार से कड़ाई से निपटेंगे।
विज्ञापन