फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Union Minister Gadkari took a dip of faith in Sangam, praised the police-administration system

Mahakumbh : केंद्रीय मंत्री गडकरी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

Sun, 16 Feb 2025 03:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Feb 2025 03:06 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई। वह परिवार के साथ संगम पहुंचे् थे। उन्होंने त्रिवेणी में पवित्र स्नान के बाद मां गंगा की विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
Union Minister Gadkari took a dip of faith in Sangam, praised the police-administration system
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाई। वह परिवार के साथ संगम पहुंचे् थे। उन्होंने त्रिवेणी में पवित्र स्नान के बाद मां गंगा की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। उनके साथ यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी थे। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि राज्य सरकार ने इतने बड़े पैमाने पर होने वाले कार्यक्रम के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था की है। प्रशासन और पुलिस ने वास्तव में कड़ी मेहनत की है । हजारों श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी यात्रा कर रहे हैं। हम सभी की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं।

विज्ञापन


आस्था, आध्यात्म और सनातन परंपरा के अद्भुत समागम एवं भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनवरत प्रवाह महाकुंभ में सम्मिलित होते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी ने आज मां गंगा, मां यमुना एवं अदृश्य सरस्वती की पावन त्रिवेणी संगम में सपरिवार आस्था की डुबकी लगाई। धर्म एवं अध्यात्म की पावन नगरी तीर्थराज प्रयाग में आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को कुंभ कलश प्रदान कर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। 
विज्ञापन


विश्व को भारत की सनातन संस्कृति से परिचित कराता यह महाकुंभ देश की सांस्कृतिक पुनरोत्थान और जागरण का प्रतीक बना है। महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की जीवंत अभिव्यक्ति है, जहां संपूर्ण देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु एक ही आस्था, एक ही संस्कृति और एक ही भावना में बंधे होते हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने इस पावन अवसर पर सनातन परंपराओं की भव्यता को नमन किया और कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति की एकता और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है, जो हमें एकसूत्र में बांधता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed