{"_id":"ccc26b605fb01c35d9822ca3074c96be","slug":"uninterrupted-power-supply-during-ramadan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 18 Jun 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। रमजान के मद्देनजर डीएम ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। डीएम ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि रोस्टर के हिसाब से शत प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जाय, ताकि रोजेदारों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
उन्होंने निर्देशित किया कि सबस्टेशनों पर सहायक एवं अवर अभियंता दिन रात तैनात रहेंगे। ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए पहले से ही अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था कर दी जाय। जिन इलाकाें में जर्जर तार है उन्हें तत्काल बदल दिया जाय। डीएम ने बताया कि रमजान के मद्देनजर एसपी सिटी कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला गया है, जिसका नंबर 0532-2240438 एवं 100 है। बैठक में उपस्थित नगर निगम, बिजली, पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया वे संबंधित विभागीय अधिकारियों का नंबर कंट्रोल रूम को मुहैया कराएं ताकि समय रहते जानकारी दी जा सके। एसीएम, सीओ को निर्देशित किया कि वे समय समय पर क्षेत्रों में भ्रमण कर कानून व्यवस्था की अपने स्तर पर समीक्षा करें।
रोजेदारों को पानी की किल्लत न हो इसके लिए पानी की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की जाय। डीएम ने कहा कि यदि किसी भी अधिकारी का मोबाइल फोन बंद पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसएसपी केएस इमैनुअल, एसपी सिटी राजेश यादव, अपर जिलाधिकारी एसके शर्मा, सभी सीओ, एसीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।