फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Unidentified vehicle collided, two students including ninth student died

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, नौवीं के छात्र समेत दो की मौत

Sat, 02 Jan 2021 01:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Unidentified vehicle collided, two students including ninth student died
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj
सिविल लाइंस में हाईकोर्ट ओवरब्रिज के पास हुए सड़क हादसे में शुक्रवार रात नौवीं के छात्र अजीत यादव (16) समेत दो की मौत हो गई। वह अपने साथी अनिकेत उर्फ अंकित (18) के साथ जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव मर्चरी भेजवा दिए। आरोपी वाहन चालक का देर रात तक पता नहीं चल सका था। 
विज्ञापन


मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला रामविलास यादव पुलिस विभाग में सिपाही  है और वर्तमान में अयोध्या कोतवाली में तैनात है। उसका परिवार धूमनगंज न्यायनगर में किराये के कमरे में रहता है। अजीत उसके चार बच्चों में तीसरे नंबर का था जो धूमनगंज स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था। शुक्रवार शाम को वह अपने साथी अनिकेत उर्फ अंकित यादव पुत्र राजू यादव निवासी यादवपुर धूमनगंज के साथ निकला था। रात में 10 बजे के करीब दोनों बाइक से वापस जा रहे थे तभी हाईकोर्ट ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हुए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर भाग निकला। राहगीरों ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भेजवाया गया लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। तब तक पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। जानकारी पर परिजन भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच पड़ताल के  बाद पुलिस ने शवों को मर्चरी भेजवा दिया। मृतक अजीत के भाई अमित ने बताया कि वह तीन भाई व एक बहन हैं। अजीत कहां जा रहा था, इस बारे में अमित भी कुछ बता नहीं सका। उसका कहना था कि वह शाम को घर से निकला था। उधर अंकित के बारे में पूछने पर भी वह इतना ही बताया कि वह मोहल्ले का ही रहने वाला है। मामले में सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि हादसा किस वाहन से हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed