{"_id":"610439b38ebc3e585f6ea3a7","slug":"unemployed-youths-will-get-a-chance-of-apprentice-in-railways-will-get-stipend","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवकों को रेलवे में अप्रेंटिस का मौका, मिलेगा स्टाइपेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवकों को रेलवे में अप्रेंटिस का मौका, मिलेगा स्टाइपेंड
Fri, 30 Jul 2021 11:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:11 PM IST
सार
- उत्तर मध्य रेलवे में 1664 स्लॉट के लिए मांगे गए आवेदन
विज्ञापन
JOB apprentice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार के स्किल इंडिया मिशन के तहत बेरोजगार युवाओं को रेलवे में अप्रेंटिस का मौका मिलने जा रहा है। इस दौरान युवाओं को उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, झांसी, आगरा और झांसी कारखाना में एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे जोन की बात करें तो यहां अप्रेंटिस के 1664 स्लॉट के लिए आवेदन मांगे गए हैं। खास बात यह है कि इसके लिए कोई परीक्षा नहीं होगी, बल्कि युवाओं को उनकी मेरिट के आधार पर अप्रेंटिस का मौका दिया जाएगा।
अप्रेंटिस के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं पास एवं आईटीआई निर्धारित की गई है। रेल भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी ) द्वारा यह पूरी प्रक्रिया की जाएगी। अभी तक मंडल स्तर पर ही इसके लिए आवेदन निकाला जाता था लेकिन इस बार सेंट्रलाइज नोटिफिकेशन निकाला गया है। वर्ष भर के प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह सात से आठ हजार रुपये स्टाइपेंड भी चयनित अभ्यर्थियों को दिया जाएगा।
अप्रेंटिस करने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अगर कोई भर्ती निकाली जाती है तो अप्रेंटिस कर चुके युवाओं के लिए उसमें 20 फीसदी आरक्षण का भी प्रावधान रहेगा। आरआरसी चेयरमैन अतुल मिश्र के मुताबिक 15 से 24 आयुवर्ग के लोग ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आरआरसी प्रयागराज द्वारा अप्रेंटिस के लिए किसी तरह की परीक्षा नहीं ली जाएगी। 10वीं और आइटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनेगी।
विज्ञापन
मंडल वार इस तरह से रहेंगे स्लॉट
मंडल का नाम स्लॉट की संख्या
प्रयागराज मंडल 703
झांसी मंडल 480
आगरा मंडल 296
झांसी कारखाना 185
दो अगस्त से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
एनसीआर में अप्रेंटिस के लिए दो अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन आरआरसी की वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकेगा। आवेदन की अंतिम तिथि एक सितंबर निर्धारित की गई है।
इन ट्रेड के लिए मांगे गए आवेदन
तकनीशियन फिटर, तकनीशियन वेल्डर, तकनीशियन कारपेंटर, फिटर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, स्टेनोग्राफर हिंदी, इनफारमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम, प्लंबर, मैकेनिक कम ऑपरेटर, मल्टीमीडिया एंड वेब पेज डिजाइनर, हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर आदि।