फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrolled bike overturns, Tempo crushes young man who falls on road

अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, सड़क पर गिरे युवक को टेंपो ने कुचला

Wed, 16 Dec 2020 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike overturns, Tempo crushes young man who falls on road
Uncontrolled bike overturns, Tempo crushes young man who falls on road
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के सुखपालनगर के करीब बाइक से गिरे युवकों को टेंपो ने कुचल दिया। जिससे अमेठी के रहने वाले एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेगहा निवासी लल्लन शर्मा (28) पुत्र भैरवनाथ शर्मा मंगलवार को अपने रिश्तेदार धर्मेंद्र शर्मा (30) पुत्र रामचंद्र शर्मा निवासी भानापुर थाना संग्रामपुर के साथ नगर कोतवाली के राजगढ़ में परिवार की लड़की का रिश्ता देखने के लिए आया था। वहां से दोपहर बाद दोनों बाइक से घर के लिए निकले। नगर कोतवाली के सुखपालनगर में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर अचानक सामने से आ रहे वाहन से बचने की कोशिश के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

इससे लल्लन व धर्मेंद्र सड़क पर गिर पड़े। तभी शहर से लालगंज की ओर जा रहे टेंपो ने दोनों को कुचल दिया। जिससे लल्लन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद घायल धर्मेंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। खबर मिलने पर देर शाम परिजन भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। सिटी चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed