प्रयागराज : बेकाबू ट्रैक्टर सड़क किनारे तालाब में पलटा, डूबने से दो लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार लालापुर थाना क्षेत्र के सोनौरी गांव निवासी रोहित (21) पुत्र शिवजीत व इंद्रजीत (19) पुत्र बुद्धिमान पेशे से मजदूर थे। बुधवार की भोर दोनों ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के घूरी गांव के पास बुधवार भोर में एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। ट्रैक्टर में दो युवक बैठे थे जो ट्रैक्टर सहित तालाब में डूब गए। घटना की जानकारी पर हड़कंप मच गया और भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद दोनों के शव को तालाब से बाहर निकाला। घटना के बाद दोनों मृतकों के घरों में कोहराम मचा व्हुआ है।
जानकारी के अनुसार लालापुर थाना क्षेत्र के सोनौरी गांव निवासी रोहित (21) पुत्र शिवजीत व इंद्रजीत (19) पुत्र बुद्धिमान पेशे से मजदूर थे। बुधवार की भोर दोनों ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले थे। वह कही मजदूरी के काम से जा रहे थे। ट्रैक्टर कौन चला रहा था यह स्पष्ट नहीं हो सका।
काफी मशक्कत के बाद निकाली जा सकी लाश
घूरी गांव के बाहर मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तालाब में जा पलटा। इसमें दोनों मजदूर ट्रैक्टर सहित तालाब में समा गए। घटना की जानकारी होने पर आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। वहीं सूचना पर पुलिस व दानों के परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी लगाकर तालाब से ट्रैक्टर निकालवा इसके बाद दोनों मजदूरों के शव को बाहर निकाला जा सका। परिजन दोनों को शव लेकर घर चले गए। कुछ देर बार पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। घटना के बाद दोनों मजदूरों के घर कोहराम मचा हुआ है।
मौके पर पहुंचे विधायक ने दिया मदद का आश्वासन
घटना की सूचना पर पहुंचे बारा विधायक व बसपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार मृतकों के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को मदद का आश्वासन देते हुए मामले में जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी बारा से बात की। उन्होंने परिजनों को सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।