फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrollable pickup crushed two bike riders in Kaushambi, died

कौशाम्बी में बेकाबू पिकप ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौत

Thu, 01 Jul 2021 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Jul 2021 09:46 PM IST
सार

  • पिपरी कोतवाली के सिंहपुर गांव की घटना, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
Uncontrollable pickup crushed two bike riders in Kaushambi, died
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

पिपरी कोतवाली के सिंहपुर गांव के पास रास्ते मे बृहस्पतिवार की देर शाम एक बेकाबू पिकप ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इससे दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चरवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली के फरीदपुर सुलेम निवासी करन सरोज (18) पुत्र भैरों बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे गांव के ही युवक तूफान सरोज (19) पुत्र नत्थू के साथ बाइक से चौराडीह बाजार गया था। देर शाम करीब आठ बजे दोनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे हो दोनों युवक चौराडीह बाजार से कुछ दूर नाले के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक बेकाबू पिकप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर गए और फिर पिकप ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने पिकप गाड़ी को पकड़ लिया जबकि चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed