फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncontrollable car crushes woman, death

बेकाबू कार ने महिला को कुचला, मौत

Tue, 05 Dec 2017 12:10 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Tue, 05 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
 चरवा के चरई गांव के समीप सोमवार सुबह बेकाबू कार नेे सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को कार समेत हिरासत में लेते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के चरई गांव की दुईजी देवी (50) पत्नी दशरथ लाल सोमवार की सुबह मवेशियों को बाग में बांधने जा रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह सड़क पार करने लगी उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसा देख आस-पास मौजूद लोेग घटनास्थल की ओर दौड़े।
विज्ञापन


जब तक गांव के लोग महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते उसकी सांसें थम चुकी थीं। महिला के मौत की खबर परिजनों को हुई तो भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कार चालक बबलू निवासी चरई को वाहन समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed