फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uncle respect not limited to elections Deputy CM Keshav Target Akhilesh Yadav

यूपी : चाचा का सम्मान सिर्फ चुनाव तक ही सीमित ना रहे, डिप्टी सीएम केशव ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

Thu, 24 Nov 2022 09:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 09:24 AM IST
सार

उन्होंने अपने चाचा का सम्मान किया, उसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है। वह आगे उनका सम्मान करें या अपमान, यह उनका विषय है। वैसे भी शिवपाल यादव और अखिलेश यादव हमारी पार्टी के नहीं हैं। वह समाजवादी पार्टी के थे, हैं और आगे भी रहेेंगे।

विज्ञापन
Uncle respect not limited to elections Deputy CM Keshav Target Akhilesh Yadav
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के पूर्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा चाचा शिवपाल यादव के पैर छूने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चाचा का सम्मान सिर्फ चुनाव तक ही सीमित ना रहे। हमारे भारतीय संस्कार हैं कि बड़ों का आदर और सम्मान करें, लेकिन यह चुनावी नहीं होना चाहिए। संवाददाताओं से बातचीत में केशव ने कहा कि अगर अखिलेश यादव अपने चाचा का चरण वंदन मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की घोषणा से पहले करते तो ज्यादा अच्छा होता।
विज्ञापन




खैर, उन्होंने अपने चाचा का सम्मान किया, उसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है। वह आगे उनका सम्मान करें या अपमान, यह उनका विषय है। वैसे भी शिवपाल यादव और अखिलेश यादव हमारी पार्टी के नहीं हैं। वह समाजवादी पार्टी के थे, हैं और आगे भी रहेेंगे।
विज्ञापन




अच्छा यही है कि भाजपा से इन्हें डर लगता है, क्योंकि भाजपा का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा चुनाव जीतने के बाद हम मैनपुरी लोकसभा सीट भी जीतने जा रहे हैं। बीते कुछ चुनाव में सपा की भाषा का जनता जवाब दे रही है। इसी वजह से आज उनके परिवार का कोई भी सदस्य लोकसभा का सदस्य नहीं है। एक अन्य सवाल के जवाब में केशव ने माफिया अतीक अहमद पर की जा रही कार्रवाई को लेकर कहा कि जैसी करनी, वैसी भरनी। आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन के वायरल वीडियो पर केशव ने कहा कि आम आदमी पार्टी का नाम अब पाप पार्टी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके पूर्व प्रयागराज आगमन पर केशव प्रसाद मौर्य का एयरपोर्ट पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। सर्किट हाउस आने के बाद उन्होंने आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं। अफसरों से लोगों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण का निर्देश उन्होंने दिया। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, अवधेश चंद्र गुप्ता, गणेश केशरवानी, राजेश केशरवानी, पवन श्रीवास्तव, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed