Prayagraj : इंदिरा भवन परिसर में लावारिस अटैची मिलने से हड़कंप, बम डिस्पोजल दस्ता मौके पर
पुलिस को रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि इंदिरा भवन परिसर में लावारिस हाल में अटैची मिली है। पुलिस पहुंची तो सरदार पटेल मार्ग स्थित प्रवेश द्वार से घुसते ही पार्किंग के सामने स्टूल पर एक संदिग्ध अटैची मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा भवन परिसर में शुक्रवार रात लावारिस अटैची मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और बम डिज्पोजल स्क्वॉयड को बुलाया। बाद में अटैची खुलने पर पता चला कि यह एलआईसी के मैनेजर की है। तब जाकर पुलिस और दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
पुलिस को रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि इंदिरा भवन परिसर में लावारिस हाल में अटैची मिली है। पुलिस पहुंची तो सरदार पटेल मार्ग स्थित प्रवेश द्वार से घुसते ही पार्किंग के सामने स्टूल पर एक संदिग्ध अटैची मिली। अनहोनी की आशंका में दुकानदार भी सहम गए। परिसर में स्थित दुकानों को बंद कर दुकानदार बाहर भी आ गए। पुलिस ने बम डिज्पोजल स्क्वॉयड को बुलाया। साथ ही डॉग स्क्वॉयड भी मौके पर पहुंचा।
बम डिस्पोजल स्क्वॉयड ने अटैची खोली तो इसमें एलआईसी की फाइलें मिलीं। एक डायरी भी मिली जिसमें मृग्रेंद्रमनी सिंह लिखा हुआ था। पुलिस ने डायरी में लिखे नंबर पर फोन किया तो पता चला कि अटैची मृग्रेंदमनी की ही है। उन्होंने बताया कि वह एलआईसी के इंदिरा भवन स्थित कार्यालय में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। पुलिस ने अटैची के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि वह कार में ही होगी। कुछ देर बाद बताया कि उनकी अटैची कार से गायब है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि यह लग रहा है कि मैनेजर अपनी अटैची भूलकर चले गए।