फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal second gunner condition deteriorated referred to PGI Lucknow

Prayagraj : उमेश पाल के दूसरे गनर की हालत बिगड़ी, एसजीपीजीई लखनऊ के लिए रेफर, बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

Sun, 26 Feb 2023 10:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 10:15 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सीएम के निर्देश के बाद गृह विभाग के अफसरों से बात की गई। राघवेंद्र को प्रयागराज से लखनऊ तक ले जाने के लिए गृह विभाग के निर्देश पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

विज्ञापन
Umesh Pal second gunner condition deteriorated referred to PGI Lucknow
Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जयंतीपुर में घर में घुस कर दिन दहाड़े गोली-बम से उड़ाए गए राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल के दूसरे गनर राघवेंद्र सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रविवार की शाम मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल से मौत से लड़ रहे गार्ड को एसजीपीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों की सघन निगरानी में स्पेशल एंबुलेंस से राघवेंद्र को ले जाने के लिए प्रयागराज से लखनऊ तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, ताकि रास्ते में कहीं अवरोध न आने पाए।

विज्ञापन


इस हमले में उमेश पाल के साथ एक गनर संदीप निषाद की मौत हो चुकी है, जबकि गोली लगने से बुरी तरह घायल दूसरा गार्ड राघवेंद्र सिंह पिछले तीन दिन से मौत से लड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के तौर पर पूर्व मंत्री और शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह राघवेंद्र को देखने अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह और अन्य चिकित्सकों से राघवेंद्र की हालत की जानकारी ली और सीएम को अवगत कराया।

विज्ञापन

दो स्पेशल एंबुलेंस से चार चिकित्सकों की निगरानी में किया गया रेफर

इसके बाद मुख्यमंत्री ने राघवेंद्र को बेहतर इलाज के लिए वहां से अन्यत्र भेजने का निर्देश दिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सीएम के निर्देश के बाद गृह विभाग के अफसरों से बात की गई। राघवेंद्र को प्रयागराज से लखनऊ तक ले जाने के लिए गृह विभाग के निर्देश पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा की मौजूदगी में दो स्पेशल एंबुलेंस से चार चिकित्सकों की टीम की सघन निगरानी के बीच घायल सिपाही राघवेंद्र को एसजीपीजीआई के लिए रेफर किया गया।

राघवेंद्र की मई में होने वाली है शादी

रायबरेली के लालगंज कोरिहरा गांव निवासी सिपाही राघवेंद्र की मई में शादी होने वाली है। मां अरुणा के साथ अन्य परिजन भी एसआरएन पहुंच गए थे। परिवार के सदस्य भी साथ गए हैं। परिजनों के मुताबिक राघवेंद्र के पिता भी सिपाही थे। मृतक आश्रित कोटे के तहत उसकी भर्ती हुई है। उल्लेखनीय है कि उमेश पाल हत्याकांड में राघवेंद्र को दो गोली लगी थी, जिसमें से दोनों गोलियों को ऑपरेशन करके निकाला जा चुका है। चिकित्सकों के मुताबिक पेट में लगी गोली की वजह से घायल सिपाही राघवेंद्र की तबीयत बिगड़ती जा रही है। एंबुलेंस के आगे पीछे पुलिस की गाड़ी लगाई गई है। ताकि, किसी वजह से कि रास्ते में कहीं भी कोई भी दिक्कत या जाम का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

24 घंटे में दो बार बिगड़ी राघवेंद्र की हालत

चिकित्सकों ने सिपाही राघवेंद्र की हालत फिलहाल स्थिर बताई है। हालांकि उसकी हालत में लगातार उतार -चढ़ाव भी आ रहा है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि राघवेंद्र की हालत शनिवार की शाम को बिगड़ गई थी, लेकिन अथक प्रयास के बाद स्थिति में सुधार आ गया। रविवार की सुबह भी हालत बिगड़ने लगी तो 10 से अधिक चिकित्सकों की टीम की मौजूदगी में सघन उपचार बाद सुधार आ गया तो राहत की सांस ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed