फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Murder: When Shaista interrupted, Atiq said, this time he will kill the policemen first.

Umesh Pal Murder : शाइस्ता के टोकने पर बोला था अतीक, इस बार पुलिसवालों को पहले मारेंगे

Sat, 24 Feb 2024 08:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Feb 2024 08:52 AM IST
सार

राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल हत्याकांड की जानकारी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता को भी थी। घटना में शामिल कई शूटर शाइस्ता के संपर्क में थे। घटना के बाद से ही शाइस्ता परवीन फरार हो गई है और उसका पता नहीं चला। ईनाम घोषित कर पुलिस उसकी खोजबीन में लगी है। 

विज्ञापन
Umesh Pal Murder: When Shaista interrupted, Atiq said, this time he will kill the policemen first.
अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड की विवेचना के दौरान माफिया अतीक अहमद ने पुलिस की पूछताछ में बेहद अहम खुलासे किए। उसने पूरी साजिश को पुलिस के सामने बयान किया। साथ ही अपनी और उमेश पाल की अदावत कि वजह को भी बताया था। यह भी बताया था कि इस पूरे हत्याकांड की साजिश में कौन-कौन लोग शामिल थे और किस तरह से इसे तैयार किया गया। चौंकाने वाला खुलासा यह भी था कि जब हत्याकांड की साजिश रचते समय शाइस्ता ने उसे बताया कि उमेश पाल के साथ दो पुलिसकर्मी सुरक्षा में चलते हैं। तो उसने जवाब दिया कि गनर तो राजू पाल के साथ भी चलते थे।

विज्ञापन


इस बार पुलिसवालों को पहले मारेंगे।उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद को 12 अप्रैल को गुजरात की साबरमती जेल से लाकर नैनी जेल में निरुद्ध किया गया था। इसी दौरान विवेचना में जुटी पुलिस ने नैनी जेल जाकर उसका बयान दर्ज किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान अतीक ने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए। बताया कि उमेश पाल को उसने और उसके आदमियों ने कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उसने साबरमती जेल से ही उसकी हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी।

विज्ञापन

पूरी साजिश की जानकारी शाइस्ता को भी थी

इस पूरी साजिश की जानकारी उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन को थी जो अक्सर उससे मिलने वहां आया करती थी। एक बार शाइस्ता ने उसे टोका भी कि उमेश के साथ हथियारबंद दो पुलिसवाले चलते हैं, जिस पर अतीक ने कहा कि पुलिस वाले तो राजूपाल के साथ भी चलते थे लेकिन इस बार पुलिस वालों को पहले मारेंगे। उसने ही शाइस्ता से यह भी बताया कि हत्याकांड केलिए हथियार व रुपयों का इंतजाम कहां और कैसे होगा।

अतीक ने अपने बयान में यह भी बताया था कि वह शाइस्ता, असद, अशरफ और खान सौलत हनीफ से फेस टाइम एप कॉलिंग के जरिए संपर्क करता था।आरडीएक्स और हैंड ग्रेनेड भी थे हत्याकांड के लिए असलहों के इंतजाम से जुड़े सवाल के बाबत पूछने पर अतीक ने पुलिस को अपने पाकिस्तान कनेक्शन के बारे में भी जानकारी दी।

अपने संबंध आईएसआई व लश्कर-ए-तैयबा से होने की बात कबूल की। यह भी बताया कि जेल में रहने के बावजूद उसके पास हथियारों की कमी नहीं। .45 बोर की अत्याधुनिक पिस्टल के साथ ही उसके पास एके-47 व आरडीएक्स जैसा खतरनाक विस्फोटक भी है। इसके अलावा उसके पास चार हैंड ग्रेनेड व 400 से ज्यादा देशी असलहे भी हैं।

कौशाम्बी, फतेहपुर, उन्नाव में भी छिपाए थे असलहे

पुलिस को पूछताछ में अतीक ने यह भी बताया कि उमेश पाल हत्याकांड में प्रयुक्त असलहे, कारतूस और बम प्रयागराज के अलावा भी अन्य जनपदों में छिपाए गए। इनमें कौशाम्बी, फतेहपुर व उन्नाव जनपद शामिल हैं।

 

जेल में बंद होने के बाद भी सुरक्षित रखवाया था असलहों का जखीरा

अशरफ ने भी पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए थे। पुलिस को बताया कि जेल में रहने के दौरान भी उसके और उसके भाई के गिरोह के पास असलहों की कमी नहीं। बताया कि उसके पास नाइन एमएम समेत प्रतिबंधित बोर के कारतूस वाली कुल 25 पिस्टल, पांच दुनाली व छह राइफल के साथ ही सैकड़ों तमंचे और बम रखे हुए हैं। यह भी बताया था कि उसके पास पाकिस्तानी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कारतूस भी हैं जो पंजाब के रास्ते उनके पास पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed