{"_id":"6410401fa85c3da0cb071ad3","slug":"umesh-pal-murder-case-up-stf-raids-several-hotels-in-gujarat-in-search-of-shooters-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमेश पाल हत्याकांड : शूटरों की तलाश में गुजरात पहुंची यूपी एसटीएफ, कई होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमेश पाल हत्याकांड : शूटरों की तलाश में गुजरात पहुंची यूपी एसटीएफ, कई होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी
Tue, 14 Mar 2023 03:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 14 Mar 2023 03:06 PM IST
सार
उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों की तलाश में गुजरात पहुंची यूपी एसटीएफ ने कई होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। कई संदिग्ध कमरों को खुलवाकर तलाशी ली गई। अतीक का कोई भी गुर्गा और शूटर पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद और उमेश पाल। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों की तलाश में गुजरात पहुंची यूपी एसटीएफ ने कई होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। कई संदिग्ध कमरों को खुलवाकर तलाशी ली गई। अतीक का कोई भी गुर्गा और शूटर पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस दौरान होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की गई, जिसमें पता चला कि उमेश पाल की हत्या के पहले होटलों में तमाम लोग रुके थे।
विज्ञापन
एसटीएफ सूत्रों के अनुसार गुजरात के एक होटल में अतीक अहमद का खास गुर्गा आसिफ उर्फ मल्ली रुकता था। मल्ली ने जेल के पास एक अपार्टमेंट में फ्लैट भी किराए पर लिया था। इसमें मल्ली के साथ ही अतीक के कई खास गुर्गों का आना जाना होता था। उमेश पाल की हत्या के पहले कई शख्स फ्लैट और होटलों में रुके थे।
विज्ञापन
माफिया अतीक से पूछताछ की तैयारी
गुजारात पहुंची एसटीएफ की विशेष टीम माफिया अतीक अहमद से पूछताछ की तैयारी कर रही है। इसके लिए अधिकारियों से संपर्क किया गया है। एसटीएफ अतीक अहमद को यूपी लाने की कोशिश में भी जुटी है।
विज्ञापन