फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Special team of STF leaves for Gujarat to interrogate Atiq, Mafia is lodged in Sabarmat

उमेश पाल हत्याकांड : जेल में माफिया अतीक उगलेगा उमेश मर्डर का राज, पूछताछ के लिए अहमदाबाद पहुंची पुलिस टीम

Sun, 12 Mar 2023 09:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Mar 2023 09:13 PM IST
सार

गुजरात की साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद से पुलिस उमेश पाल की हत्या के राज उगलवाएगी। इसके लिए पुलिस के तेज-तरार्र अफसरों की एक टीम एसटीएफ के साथ रविवार को अहमदाबाद पहुंच गई।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Special team of STF leaves for Gujarat to interrogate Atiq, Mafia is lodged in Sabarmat
Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद और उमेश पाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गुजरात की साबरमती जेल में बंद माफिया अतीक अहमद से पुलिस उमेश पाल की हत्या के राज उगलवाएगी। इसके लिए पुलिस के तेज-तरार्र अफसरों की एक टीम एसटीएफ के साथ रविवार को अहमदाबाद पहुंच गई। टीम जेल से हत्या की साजिश रचने का राज अतीक से जानेगी। हालांकि आधिकारिक पूछताछ में कुछ तकनीकी पेच भी हैं। अधिकारियों का कहना है कि जेल प्रशासन से बातचीत की जाएगी। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि अतीक के कुछ गुर्गों ने साबरमती इलाके में किराये पर फ्लैट और कमरे लिए हैं। पुलिस उन कमरों की भी छानबीन करेगी।

विज्ञापन


एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस की एक टीम रविवार को अहमदाबाद पहुंच गई। यहीं के साबरमती जेल में अतीक बंद है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड में अतीक से पूछताछ के प्रयास किए जाएंगे। एक अधिकारी के मुताबिक इसमें तकनीकी पेच भी है। जेल में बंद किसी से भी आधिकारिक पूछताछ के लिए पुलिस के पास अदालत की अनुमति होनी चाहिए।

विज्ञापन

इस बाबत साबरमती जेल के अधिकारियों से भी बात की जा रही है। पुलिस को पता चला था कि अतीक के साबरमती जेल में जाने के बाद उसके कई गुर्गों ने जेल के आसपास किराये के कमरे और फ्लैट ले लिए हैं। पुलिस को अतीक के गुर्गे आशिक उर्फ मल्ली के एक फ्लैट का पता भी चला है। टीम गुर्गों के कमरों की भी छानबीन करेगी। इस बात की पूरी संभावना है कि उमेश हत्याकांड से पहले गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और उस्मान के साथ असद भी अतीक से मिलने साबरमती जेल में गया हो। वे मल्ली या अतीक के अन्य किसी गुर्गे के फ्लैट में रुके हों।

कहा जा रहा है कि अतीक से उमेश की हत्या से जुड़े कई अनसुलझे सवाल पूछे जाएंगे। बरेली जेल में बंद अशरफ से फेसटाइम के जरिए बात करने और साबरमती जेल में शूटरों से मुलाकात करने को लेकर सवालों की सूची तैयार कर ली गई है। साथ ही हत्याकांड के पहले से अतीक से जेल में मिलने वालों की भी फहरिस्त बनाई जाएगी, ताकि उसके करीबयों और शूटरों तक पहुंचने में आसानी हो सके। इसके अलावा साबरमती जेल प्रशासन को अतीक की रिमांड के लिए बी वारंट की अर्जी भी दी जाएगी।

जेल में मोबाइल का प्रयोग करता है अतीक, जेल प्रशासन को दी जाएगी जानकारी
जेल में अतीक अहमद आईफोन तथा अन्य आधुनिक मोबाइल का प्रयोग कर रहा है। इस बात की पुख्ता जानकारी जेल प्रशासन को पुलिस टीम देगी। हालांकि साबरमती जेल प्रशासन एसटीएफ को पहले ही बताया था कि अतीक हाई सिक्योरिटी बैरक में है। वह 24 घंटे सर्विलांस पर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed