{"_id":"641350fa6ef813084a07393c","slug":"umesh-pal-murder-case-shaista-cdr-extracted-people-in-contact-interrogated-searches-at-possible-places-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमेश पाल हत्याकांड : शाइस्ता की सीडीआर निकलवाई, संपर्क में रहने वालों से पूछताछ, संभावित स्थानों पर खोजबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमेश पाल हत्याकांड : शाइस्ता की सीडीआर निकलवाई, संपर्क में रहने वालों से पूछताछ, संभावित स्थानों पर खोजबीन
Thu, 16 Mar 2023 10:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Mar 2023 10:55 PM IST
सार
पुलिस ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की सीडीआर (कॉल डीटेल्स रिकार्ड) निकलवाया है। जो लोग उनके संपर्क में थे, उनसे पूछताछ हो रही है। पुलिस 25 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की सीडीआर (कॉल डीटेल्स रिकार्ड) निकलवाया है। जो लोग उनके संपर्क में थे, उनसे पूछताछ हो रही है। पुलिस 25 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। बृहस्पतिवार को प्रयागराज से लेकर कौशांबी के कई गांवों में दबिश दी गई। कई रिश्तेदारों को उठाया भी गया। शाइस्ता को पकड़ने के लिए महिला पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने अतीक के तमाम रिश्तेदारों, शाइस्ता के मायके पक्ष के रिश्तेदारों के साथ साथ बेटों के दोस्तों के घर शाइस्ता की खोजबीन की लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली। अब पुलिस ने शाइस्ता के कॉल डीटेल्स रिकार्ड का सहारा लिया है। सीडीआर में जिनके नाम थे, सबसे पूछताछ की जा रही है कि शाइस्ता से कब और किस मुद्दे पर बात हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बृहस्पतिवार को चकिया, कसारी मसारी, राजरूपपुर, मरियाडीह, बम्हरौली, असरौली, कौशांबी के हटवा समेत कई गांवों में दबिश दी। कई रिश्तेदारों को भी पकड़ा गया है। हालांकि कोई भी शाइस्ता के बारे में कुछ नहीं बता सका। शाइस्ता पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। सूत्र बताते हैं कि अगर शाइस्ता जल्द गिरफ्तार न हुईं तो उन पर इनाम की राशि बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन