फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case Property of six accused including Shaista Parveen will soon be confiscated ateek Ahmed

UP: शाइस्ता पर कसेगा शिकंजा... अब होगी ये कार्रवाई, कोर्ट ने भी दी इजाजत; उमेश पाल हत्याकांड से कनेक्शन

Sat, 21 Oct 2023 08:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 Oct 2023 08:23 AM IST
सार

शाइस्ता परवीन समेत छह लोगों की संपत्ति कुर्क होगी। इसकी अनुमति मिल गई है। उमेश पाल हत्याकांड में अभी शाइस्ता समेत छह आरोपी फरार चल रहे हैं। 82 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की हो चुकी है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case Property of six accused including Shaista Parveen will soon be confiscated ateek Ahmed
शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही शाइस्ता परवीन समेत छह आरोपियों की संपत्ति जल्द कुर्क होगी। पुलिस को कोर्ट से इसकी अनुमति मिल चकी है। ढाई महीने पहले पुलिस ने इन सभी के घर पर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया था।
विज्ञापन


इसके बावजूद हाजिर नहीं होने पर धूमनगंज थाने में उनके खिलाफ 26 अगस्त को कोर्ट के आदेश की अवमानना के आरोप में भी केस दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड में 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन व पांच-पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अरमान के अलावा अशरफ की पत्नी जैनब उर्फ रूबी व अतीक की बहन आयशा नूरी फरार चल रही है।
विज्ञापन


आठ अगस्त को उनके घरों पर कुर्की की कार्रवाई संबंधी नोटिस चस्पा किया गया था। एसपीओ दिनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि फरार चल रहे सभी आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के संबंध में दी गई अर्जी को कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अनुमति भी दे दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले में पुलिस अफसर आधिकारिक रूप से कुछ बोलने से बचते रहे।

बड़ा सवाल...शाइस्ता की कौन सी संपत्ति होगी कुर्क
कुर्की की अनुमति मिलने के बाद अब यह भी सवाल उठ रहे हैं कि शाइस्ता की कौन सी संपत्ति कुर्क की जाएगी। दरअसल,मकान पहले ही ढहाया जा चुका है। झूंसी में करोड़ों की संपत्ति भी पहले ही गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की जा चुकी है। उमेश पाल हत्याकांड के वक्त शाइस्ता व उसके तीन बेटे कसारी मसारी में किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed