फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Major action on Bombay Guddu Muslim, PDA seals his shop

उमेश पाल हत्याकांड : गुड्डू मुस्लिम पर बड़ी कार्रवाई, पीडीए ने उसकी दुकान को फिर किया सील, जांच कमेटी गठित

Thu, 15 Jun 2023 02:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 02:30 PM IST
सार

बमबाज गुड्डू मुस्लिम की चकिया स्थित चिकन शॉप खुलने के मामले में पीडीए ने कमेटी गठित कर दी है। फिलहाल उसकी दुकान को फिर सील करा दिया गया है, लेकिन यह दुकान किसके इशारे पर खोली गई है यह अहम प्रश्न बना हुआ है।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Major action on Bombay Guddu Muslim, PDA seals his shop
बमबाज गुड्डू मुस्लिम की मटन और चिकन शॉप। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। पीडीए की टीम ने गुड्डू मुस्लिम के चिकन शॉप को सील कर दिया है। उसकी दुकान किसके इशारे पर खोली गई है और कौन कौन लोग इसमें शामिल हैं, इसकी जांच के लिए पीडीए सचिव ने एक कमेटी गठित कर दी है। उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने चकनिरातुल चकिया स्थित उसके मकान और चिकन शाप को सील कर दिया था। कुछ दिन पहले चिकन शॉप खुल गई। यहां पर चिकन और मटन की बिक्री भी की जाने लगी। इसकी भनक लगने पर पीडीए की टीम ने फिर उसके दुकान को सील कर दिया।

विज्ञापन


पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम का मकान और चिकन शाप चकिया में माफिया अतीक अहमद के दफ्तर से चंद कदम की दूरी पर स्थित है। उमेश पाल की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम फरार हो गया है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। हत्याकांड से जुड़े अतीक के दर्जन भर से अधिक गुर्गों और करीबियों के मकान को ध्वस्त कर दिया गया और उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया गया है।
विज्ञापन


 

यह भी पढ़ें- उमेश पाल हत्याकांड : सील करने के बावजूद बमबाज गड्डू मुस्लिम की दुकान फिर खुली

विज्ञापन
विज्ञापन

Umesh Pal murder case: Major action on Bombay Guddu Muslim, PDA seals his shop
बमबाज गुड्डू मुस्लिम। - फोटो : अमर उजाला।

किसके इशारे पर खोली गई दुकान

गुड्डू मुस्लिम की चिकन और मटन शॉप चकिया तिराहे के पास मुख्य रोड पर है। पुलिस ने इसे भी सील किया था। दो दिन पहले अचानक चिकन की शॉप खुलने पर लोग अचंभित रह गए। दुकान को रंग रोगन कराया गया था और बाहर जाली में मुर्गे रखकर बिक्री भी शुरू कर दी गई। दुकान लगातार तीन दिनों तक खुली। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया।  

आनन फानन उसके दुकान को फिर सील करा दिया गया। उसकी दुकान किसके इशारे पर खोली गई, यह अहम प्रश्न सबके सामने है। पीडीए ने पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी गठित कर दी है जो कुछ दिनों में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। सील होने के बावजूद दुकान खुलने को लेकर हर तरफ चर्चा है। इसे लोग पुलिस की मिलीभगत से जोड़कर भी देख रहे हैं। पीडीए के सचिव ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed