फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Lawyer from Prayagraj reached Bareilly, met Ashraf in jail, jail staff remained present

उमेश पाल हत्याकांड : प्रयागराज से वकील पहुंचे बरेली, जेल में की अशरफ से मुलाकात, जेल स्टाफ रहा मौजूद

Fri, 17 Mar 2023 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 10:44 PM IST
सार

प्रयागराज से आए वकील विजय मिश्रा ने जेल स्टाफ और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से मुलाकात की। माना जा रहा है कि वकील इस मुलाकात के बाद अशरफ का पक्ष प्रयागराज कोर्ट में रखेंगे।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Lawyer from Prayagraj reached Bareilly, met Ashraf in jail, jail staff remained present
बरेली जेल में बंद है अशरफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज से आए वकील विजय मिश्रा ने जेल स्टाफ और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से मुलाकात की। माना जा रहा है कि वकील इस मुलाकात के बाद अशरफ का पक्ष प्रयागराज कोर्ट में रखेंगे। अशरफ ढाई साल से बरेली जिला जेल में बंद है। शुक्रवार को प्रयागराज से जिला जेल पहुंचे अतीक परिवार के वकील विजय मिश्रा ने अशरफ से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक दोनों में कानूनी मुद्दों पर चर्चा हुई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि मुलाकात को लेकर कोर्ट का निर्देश था। सभी विधिक प्रक्रिया पूरी कराते हुए मुलाकात कराई गई।

विज्ञापन

विजय मिश्रा के आने से पहले हुआ था मुकदमा

उमेश पाल हत्याकांड से अशरफ का जुड़ाव सामने आया तो उस समय भी विजय मिश्रा ने उससे मुलाकात का प्रयास किया था। तब बरेली के अधिकारी मीडिया में छप रही खबरों को झुठला रहे थे। हालांकि विजय मिश्रा के आने से पहले कुछ ऐसे साक्ष्य मिले कि अशरफ के खिलाफ मामला दर्ज कर कुछ लोगों की गिरफ्तारी हो गई। इसके बाद अशरफ से किसी की मुलाकात पर रोक लगा दी गई थी। अब लंबे समय बाद वकील से मुलाकात की अनुमति मिली है।

विज्ञापन

सामाजिक उत्थान का सपना दिखाकर उल्लू सीधा कर रहा था अशरफ

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद पूर्व विधायक अशरफ युवाओं को सामाजिक उत्थान का सपना दिखाकर अपना उल्लू सीधा कर रहा था। अब उससे मुलाकात या जुड़ाव के साक्ष्य मिलने पर एसआईटी ने उन्हें नोटिस थमा दिए हैं। सद्दाम से नजदीकी के बाद लल्ला गद्दी अक्सर अपने समाज के युवाओं को अशरफ से मिलवाने ले जाता था। इनमें से कुछ की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। बताते हैं कि अशरफ इन युवाओं के सामने आदर्श की बातें करता था। कहता था कि गद्दी समाज में शिक्षा का स्तर कम है, इसे बढ़ाना होगा। गद्दी समाज के युवाओं को राजनीति में भी सक्रिय होना चाहिए।

वह खुद समाज और युवा पीढ़ी का भला करने के लिए बडे़-बड़े दावे करता था। फिर इन्हीं लोगों का इस्तेमाल प्रयागराज से आने वाले लोगों से मुलाकात व अन्य कामों के लिए किया जाता था। ऐसे लोगों का कहना है कि उन दिनों वे अशरफ से मिलकर गर्व का अहसास करते थे, उन्हें नहीं पता था कि वे फंस जाएंगे। लल्ला गद्दी के साथ अक्सर छुटभैये बदमाश भी अशरफ से मिलने जाते थे।

अशरफ उन्हें बडे़ काम दिलाने का झांसा देता था। अब अशरफ के उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद उससे मुलाकात करने वालों को चिह्नित कर लिया गया है। एसआईटी ऐसे सभी लोगों को नोटिस भेजकर जुड़ाव की वजह पूछ रही है। जवाब से संतुष्ट होने पर कार्रवाई टल सकती है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर केस में शामिल कर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed