{"_id":"6418041fb0e104b725025063","slug":"umesh-pal-murder-case-bulldozer-action-on-house-of-shooter-ghulam-mohammad-atiq-ahmed-2023-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Umesh Pal Murder Case: फरार शूटर गुलाम के मकान-दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umesh Pal Murder Case: फरार शूटर गुलाम के मकान-दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
Mon, 20 Mar 2023 01:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:13 PM IST
सार
प्रयागराज में शूटर गुलाम की संपत्ति को स्थानीय प्रशासन ने जमींदोज कर दिया है। वह उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है। शूटर गुलाम पर पांच लाख का इनाम है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
शूटर गुलाम के घर बुलडोजर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उमेश की हत्या के बाद से फरार चल रहे शूटर गुलाम के घर पर बुलडोजर चल रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) यह कार्रवाई कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, शूटर गुलाम मोहम्मद का अवैध मकान और दुकान 335 वर्ग मीटर में बनी है। अवैध मकान और दुकान को गिराने के लिए पीडीए के दो बुलडोजर लगे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। लोगों की भीड़ भी जुटी है।
आपको बता दें कि उमेश हत्याकांड के बाद से फरार शूटर गुलाम पर पांच लाख का इनाम है। गुलाम भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष राहिल हसन का भाई है। इसका घर शिवकुटी थाना इलाके के तेलियरगंज में है।
विज्ञापन
उमेश पाल हत्याकांड के बाद से माफिया अतीक अहमद के खास शूटरों में से एक गुलाम की तलाश की जा रही है। बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या 24 फरवरी को की गई थी। हत्याकांड के बाद पुलिस संग पीडीए ने माफिया अतीक अहमद और उसके करीबियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की।
यह भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड : महज छह सेकंड की देर होती तो तीन नहीं चार लोगों की जाती जान, नया सीसीटीवी फुटेज आया सामने

#WATCH | UP: Local Administration demolishes the property of shooter Ghulam in Prayagraj. He is accused in the Umesh Pal murder case. pic.twitter.com/QAvAKf9MFG
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 20, 2023
13 फरवरी को ध्वस्तीकरण का आदेश किया गया था पारित
उमेश हत्याकांड के बाद से अब तक माफिया अतीक अहमद के तीन करीबियों के अवैध निर्माण को गिराया जा चुका है। पीडीए के एक अधिकारी के अनुसार, शूटर गुलाम मोहम्मद ने 335 वर्ग मीटर में मानचित्र पास कराए बिना राजकीय आस्थान की जमीन पर अवैध निर्माण किया था। अवैध निर्माण गिराने के लिए पीडीए की तरफ से 13 फरवरी को ध्वस्तीकरण का आदेश पारित कर दिया गया था। अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है।