फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal murder case: Ateeq was infuriated by abuses about himself and comments on Shaista, wrote a bloody sc

उमेश पाल हत्याकांड : खुद के बारे में गालियां और शाइस्ता पर कमेंट से बौखलाया था अतीक, लिखी खूनी पटकथा

Mon, 08 May 2023 07:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 May 2023 07:27 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यह बात सामने आई है कि उमेश की ओर से गालियां देने और शाइस्ता पर कमेंट किए जाने की बात सुनने के बाद बौखलाकर अतीक ने उसकी हत्या की पटकथा लिखी थी।

विज्ञापन
Umesh Pal murder case: Ateeq was infuriated by abuses about himself and comments on Shaista, wrote a bloody sc
Prayagraj News : अतीक अहमद और उमेश पाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यह बात सामने आई है कि उमेश की ओर से गालियां देने और शाइस्ता पर कमेंट किए जाने की बात सुनने के बाद बौखलाकर अतीक ने उसकी हत्या की पटकथा लिखी थी। यह खुलासा माफिया के करीबी खान सौलत हनीफ से से पूछताछ में हुआ है।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, सौलत से पूछताछ में पुलिस को बेहद अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। पता चला है कि उमेश अतीक अहमद के बारे में सार्वजनिक रूप से कई बार भला-बुरा कह चुका था। यह बात कई बार अतीक के कानों तक पहुंची भी थी। इस पर उसने अपने गुर्गों के माध्यम से उमेश तक मैसेज भी पहुंचाया था कि वह संभल जाए।

विज्ञापन

कुछ दिनों बाद अतीक को पता चला कि उमेश ने शाइस्ता परवीन के बारे में भी कमेंट किया था। इतना सुनने के बाद वह बौखला गया और इसके बाद ही उसने उमेश पाल हत्याकांड की पटकथा लिखी। साबरमती जेल से अपने भाई बरेली जेल में बंद अशरफ से फेसटाइम एप से बातचीत की और कहा कि उमेश को खत्म करना है। उसने उसे पूरी बात भी बताई।

इसके बाद अशरफ ने असद के जरिए गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, साबिर, विजय चौधरी उर्फ उस्मान, अरमान व सदाकत को बरेली जेल बुलाया और साजिश रची। सूत्रों का कहना है कि प्लानिंग के तहत असद को वारदात के दौरान कार से बाहर नहीं निकलना था, लेकिन वह उमेश से खुन्नस रखने लगा था। यही वजह थी कि वारदात के वक्त वह अपना आपा खो बैठा और उसने कार से बाहर उतरकर उमेश पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed