फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Umesh Pal Hatyakand: Reward amount increased on Mafia Atiq's wife Shaista, now 50 thousand

Umesh Pal Hatyakand : माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता पर बढ़ी इनाम की राशि, अब 50 हजार की हुई इनामिया

Sat, 08 Apr 2023 07:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 07:08 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर इनाम की राथि बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है। पहले पुलिस ने उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
Umesh Pal Hatyakand: Reward amount increased on Mafia Atiq's wife Shaista, now 50 thousand
Prayagraj News : शाइस्ता परवीन, माफिया अतीक अहमद की पत्नी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर इनाम की राथि बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है। पहले पुलिस ने उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तमाम दबिश के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उस पर इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है। बता दें कि 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले माफिया अतीक, उसके भाई अशरफ, पुत्रों सहित शाइस्ता पर भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद से ही वह फरार चल रही थी।

विज्ञापन
Trending Videos

कोर्ट से खारिज हो चुकी है अग्रिम जमानत याचिका

शाइस्ता परवीन की अग्रिम जमानत याचिका एमपीएमएलए कोर्ट से खारिज की जा चुकी है। उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर  दिया है। इसके बाद अब सरेंडर करने के अलावा उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा है। शाइस्ता के बेटे असद पर पुलिस ने पांच लाख का इनाम घोषित किया है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी वही है। गोली चलाते उसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed